रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के पिता अंबाराम का निधन, शासकीय मेडिकल कॉलेज में ली अंतिम सांस, आज सरवड़ में निकलेगी अंतिम यात्रा

रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के पिता का बीती रात निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को निकलेगी।

Feb 1, 2023 - 00:58
Feb 1, 2023 - 00:58
 0
रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के पिता अंबाराम का निधन, शासकीय मेडिकल कॉलेज में ली अंतिम सांस, आज सरवड़ में निकलेगी अंतिम यात्रा
दिलीप मकवाना (रतलाम ग्रामीण विधायक) एवं उनके पिता अंबाराम मकवाना।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा नेता एवं रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना को पिता अंबाराम मकवाना का निधन मंगलवार को हो गया। दिवंगत मकवाना की अंतिम यात्रा 1 फरवरी को निकलेगी।

रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप, भंवरलाल एवं सुरेश मकवाना के पिता अंबाराम काफी समय से अस्वस्थ थे। 82 वर्षीय मकवाना की तबीयत करीब एक पखवाड़ा पूर्व खराब हो गई थी। परिजन ने उन्हें पहले शहर के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। दो दिन यहां भर्ती रहने के बाद उन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी।

150

वयोवृद्ध मकवाना ने मेडिकल कॉलेज में ही इलाज के दौरान मंगलवार रात को अंतिम सांस ली। परिजन देर रात उनकी पार्थिव देह लेकर सरवड़ गांव पहुंचे। 1 फरवरी को सुबह 11.30 बजे दिवंगत मकवाना की अंतिम यात्रा निकलेगी। जैसे ही विधायक मकवाना को पितृशोक होने की सूचना लोगों को मिली, सोशल मीडिया पर दिवंगत को श्रद्धांजलि देने और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के मैसेज शुरू हो गए।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।