मन संवाद ! जीवन में नकारात्मकता हावी नहीं होने दें विद्यार्थी, कभी निराश नहीं हों- कलेक्टर मिशा सिंह

रतलाम के श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मन संवाद - तनाव नहीं संवाद जरूरी है कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से महिला सुरक्षा और तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए गए।

Nov 14, 2025 - 16:31
 0
मन संवाद ! जीवन में नकारात्मकता हावी नहीं होने दें विद्यार्थी, कभी निराश नहीं हों- कलेक्टर मिशा सिंह
श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मन संवाद - तनाव नहीं संवाद जरूरी है कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विद्यार्थियों को अपने जीवन में कभी भी नकारात्मकता हावी नहीं होने देना चाहिए। असफलता के बाद सफलता का स्वाद एक अलग ही मजा देता है। इसलिए कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। अपने मन की बात अपने परिवारजन व शिक्षकों से कर स्वयं को प्रेरित करते रहना चाहिए। इससे सफलता निश्चित मिलेगी।

यह बात कलेक्टर मिशा सिंह ने श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कही। वे यहां 14 नवंबर (शुक्रवार) को "मन संवाद-तनाव नहीं संवाद जरूरी है" आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहीं थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य व तनाव प्रबंधन द्वारा उनके नकारात्मक विचारों को दूर करना रहा।

महिला सुरक्षा एवं तनाव प्रबंधन के गुर बताए

इससे पूर्व सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संस्था के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर महिला सुरक्षा एवं तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए। आयोजन में संस्था के विद्यार्थी, पदाधिकारी और शिक्षक आदि उपस्थिति रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।