हो गया बदलाव ! रतलाम विकासखंड को मिला नया BRC, सुरेखा माना को मिला महत्वपूर्ण दायित्व, एक साल लग गया रिक्त पद भरने में

रतलाम जिला शिक्षा केंद्र ने विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक का प्रभार सुरेखा माना को सौंपा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया।

हो गया बदलाव ! रतलाम विकासखंड को मिला नया BRC, सुरेखा माना को मिला महत्वपूर्ण दायित्व, एक साल लग गया रिक्त पद भरने में
सुरेखा माना, नविनियुक्त- बीआरसी, रतलाम विकासखंड।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकासखंड के बहुचर्चित विकासखंड स्रोत केंद्र समन्यवक के पद पर नई नियुक्ति आखिरकार हो ही गई। लंबे समय से प्रभारी के भरोसे रहे इस पद पर उच्च माध्यमिक शिक्षक सुरेखा माना  को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना की पदस्थापना के आदेश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जिला परियोजना संचालक वैशाली जैन ने जारी किया है।

रतलाम जिला शिक्षा केंद्र द्वारा विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक, जनपद शिक्षा केंद्र रतलाम के रिक्त पद को भरने के लिए काफी समय पहले प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए उच्च माध्यमिक शिक्षकों से सहमति पत्र मांगें गए थे। इनकी स्क्रूटनी के बाद शासकीय नवीन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय रतलाम की उच्च माध्यमिक शिक्षक सुरेखा माना  को विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक (बीआरसी) पर पद पदस्थ किया गया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक के अनुमोदन के उपरांत की गई है। आदेश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सह जिला परियोजना संचालक, जिला पंचायत रतलाम के हस्ताक्षर हैं।

एक साल लग गया नया बीआरसी देने में

सरकारी सिस्टम में फाइलें किस तरह कछुआ गति से आगे बढ़ती हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम द्वारा रतलाम बीआरसी के रिक्त पद को भरने के लिए पिछले साल मई में प्रक्रिया शुरू हुई थी। जानकारी के अनुसार इसके लिए सूचना पत्र क्रमांक/जिशिअ/स्थापना/2025/554 दिनांक 26 मई 2025 को जारी हुआ था। इसके माध्यम से इच्छुक लोक सेवकों से 5 जून 2025 तक बीआरसी पद के लिए सहमति-पत्र आमंत्रित किए गए थे।

ये भी पढ़ें

लोक सेवकों द्वारा सहमति पत्र दिए जाने के बाद संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को इनकी स्क्रूटनी करने में ही काफी वक्त लग गया। इसकी वजह कतिपय लोगों द्वारा डाला जा रहा दबाव बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें स्क्रूटनी के बाद करीब एक महीने पूर्व नोटशीट भी तैयार हो गई थी लेकिन आदेश अब जाकर हुआ है। बताया जा रहा है कि आदेश भी राजधानी स्तर से दखल होने के बाद जारी हो सका है।

ये भी पढ़ें