वाराणसी से वडनगर वाली ‘जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’ में रतलाम के ऋषभ दुबे कर रहे जिले का प्रतिनिधित्व, भोजपुर में विधायक पटवा और CRPF ने भी किया स्वागत

वाराणसी से वडनगर तक भारतीय जनता युवा मोर्चा की ‘जल जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’ जारी है। रतलाम के जिला मंत्री ऋषभ दुबे यात्रा में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भोजपुर में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।

वाराणसी से वडनगर वाली ‘जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’ में रतलाम के ऋषभ दुबे कर रहे जिले का प्रतिनिधित्व, भोजपुर में विधायक पटवा और CRPF ने भी किया स्वागत
भाजयुमो की जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा का जिला मंत्री ऋषभ दुबे कर रहे जिले का प्रतिनिधित्व।

पौधारोपण कर दिया जल संरक्षण और जनसेवा का संदेश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। धर्मनगरी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) तक निकाली जा रही इस मोटर साइकिल यात्रा में रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री ऋषभ दुबे कर रहे हैं। यात्रा का भोजपुर में विधायक सुरेंद्र पटवा और सीआरपीएफ ने भव्य स्वागत किया।

वाराणसी से वडनगर तक जाने वाली यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों सहित अन्य के द्वारा यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। यह यात्रा भोजपुर भी पहुंची जहां भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान CRPF के जवानों ने भी यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और CRPF जवानों पौधारोपण कर ‘जल, जन एवं सेवा संकल्प’ के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बता दें कि, यह दो पहिया वाहन यात्रा रतलाम सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए गुजरात के वडनगर पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, जनसेवा और राष्ट्रीय संकल्पों का संदेश आमजन तक पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें

प्रदेश नेतृत्व लगातार कर रहा कार्यकर्ताओं से संपर्क

रतलाम जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या यात्रा में शामिल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क में हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा यात्रा में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दुबे के अनुसार यात्रा को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर मिल रहे स्वागत और स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से यात्रा लगातार अपने गंतव्य वडनगर की ओर आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें