Sports News : रतलाम के बेटे हनुवीर शर्मा सब जूनियर नेशनल क्लस्टर बास्केट बाल प्रतियोगिता के विजेता बने, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी मिला

रतलाम के खिलाड़ी हनुवीर शर्मा भोपाल में आयोजित सब जूनियर नेशनल क्लस्टर बास्केट बाल प्रतियोगिता के विजेता बने।

Oct 1, 2024 - 16:17
Oct 1, 2024 - 18:25
 0
Sports News : रतलाम के बेटे हनुवीर शर्मा सब जूनियर नेशनल क्लस्टर बास्केट बाल प्रतियोगिता के विजेता बने, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी मिला
विजेता और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी हनुवीर शर्मा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भोपाल में आयोजित सब जूनियर नेशनल क्लस्टर बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रतलाम के हनुवीर शर्मा ने माउंट इंडेक्स इन्टरनेशनल स्कूल इन्दौर की ओर से खेलते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। हनुवीर प्रतियोगिता में विजेता रहने के साथ ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किए गए।

हनुवीर की इस उपलब्धि पर उनके कोच विक्रम बाथल, पिता राकेश शर्मा (एडवोकेट), माता श्रद्धा शर्मा, बहन कृतज्ञा शर्मा, दीपेंद्र सिंह ठाकुर (ज़िला सयोजक), महेंद्रसिंह सोलंकी (ज़िला क्रीड़ा अधिकारी), क्रीड़ा भारती के सचिव एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा, धीरज शर्मा, प्रीति सोलंकी, कृष्ण गोपाल वासनवाल, दिक्षा नागौरी, हेमा निरंजनी, पूनम निरंजनी, राजेश कोठारी, महेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र गुर्जर, गोपाल शर्मा, नवीन व्यास, गोपाल राठी, निर्मित शर्मा, राहुल परमार, प्रवेश परमार, ललिता चौहान, नवीन पंवार ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।