रॉयल हॉस्पिटल की टीम ने डोसीगांव में 156 मरीजों की निःशुल्क जांच की, दवाइयां भी प्रदान की

रॉयल हॉस्पिटल ने डोसीगांव में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें 156 लोगों का उपचार किया गया।

Aug 20, 2023 - 23:56
 0
रॉयल हॉस्पिटल की टीम ने डोसीगांव में 156 मरीजों की निःशुल्क जांच की, दवाइयां भी प्रदान की
डोसीगांव में लगे शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर व स्टाफ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा डोसीगांव में स्थित पी. एम. आवास स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 156 लोगों का निःशुल्क उपाचर कर दवाई प्रदान की गई। 

तीन घन्टे तक चले शिविर में पी. एम. आवास एवं आसपास के रहवासियों का रॉयल हॉस्पिटल के डॉ. शमशुल हक, डॉ. वी. एस. चौहान, महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर एवं डॉ. बृजेश देवड़ा ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया। शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का इलाज प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा किया गया। क्षेत्र की आशाकर्यकर्ता लीला अहिरवार और ललिता चौहान ने विशेष सहयोग दिया। 

150

ये जांचें भी की गई

500
200

हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं दी गईं। शिविर में आने वाले लाभार्थियों का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एसपी ओ- 2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई। शिविर में संजीत परिहार, सोनम शर्मा, उर्मिला पाटीदार, दीपेंद्र शर्मा, हमीद खान, बंसी भाभर, संदीप बौरासी आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।