गुजरात के विधायकों ने शुरू किया रतलाम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास, सूरमजल जैन मंडल की बैठक में विधायक काश्यप के कार्यों का हुआ जिक्र

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक प्रवास शुरू हो गया है।

Aug 20, 2023 - 22:55
Aug 20, 2023 - 22:56
 0
गुजरात के विधायकों ने शुरू किया रतलाम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास, सूरमजल जैन मंडल की बैठक में विधायक काश्यप के कार्यों का हुआ जिक्र
भाजपा के सूरजमल मंडल की बैठक को संबोधित करते विधायक ईश्वर सिंह परमार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विधायक प्रवास अभियान का आगाज हो गया है। रतलाम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गुजरात से आए विधायक प्रवास पर पहुंच गए हैं। रतलाम शहर में रविवार को सूरजमल जैन मंडल की बैठक कर भाजपा के पक्ष में शत प्रतिशत मत बढ़ाने का आह्वान किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम जिले के शहर विधानसभा क्षेत्र में बारढोली के विधायक ईश्वरसिंह परमार, रतलाम ग्रामीण में पादरा चेतन्य जाला, सैलाना विधानसभा में सूरत पूर्व के विधायक अरविंद राणा, जावरा में वडोदरा के विधायक केयूर रोकड़िया एवं आलोट विधानसभा में कर्जन विधानसभा के विधायक अक्षय कुमार पटेल प्रवास कर रहे हैं। रविवार को रतलाम शहर के सूजरमल जैन मंडल की बैठक रंगोली सभागृह में आयोजित हुई। इसमें बारढोली विधायक परमार ने कार्यकर्ताओं को बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने 90 हजार मतों से जीत दर्ज की। करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं का आशीर्वाद उन्हें मिला।

150

उन्होंने कहा कि रतलाम में भी विधायक चेतन्य काश्यप जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी है और उन्होंने कई हितग्राहियों को लाभांवित कराया है। परमार ने हितग्राहियों से संपर्क करने एवं भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ाने हेतु कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर संपर्क करने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक प्रवास अभियान के जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, वरिष्ठ नेता अशोक जैन लाला एवं प्रवीण सोनी मंचासीन रहे। संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया।

500
200

21 को दीनदयाल मंडल की होगी बैठ

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया कि 21 अगस्त को परमार दीनदयाल मंडल की बैठक में शामिल होंगे। रविवार शाम को परमार द्वारा हितग्राहियों से संपर्क किया गया। जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इस प्रकार विधायक प्रवास अभियान शुरू होने के साथ गतिविधियां आरंभ हो गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।