हेल्थ टॉक : रॉयल कॉलेज के फार्मेसी व नर्सिंग स्टूडेंट को शंकुस सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दी बीमारियों और बचाव की जानकारी

रॉयल कॉलेज में हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। इसमें अहमदाबाद के मेहसाणा के शंकुस सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बीमारियों के बढ़ने के कारण इनसे बचाव के तरीके बताए।

Mar 15, 2024 - 01:31
 0
हेल्थ टॉक : रॉयल कॉलेज के फार्मेसी व नर्सिंग स्टूडेंट को शंकुस सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दी बीमारियों और बचाव की जानकारी
रॉयल कॉलेज में शंकुस सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल कॉलेज में शंकुस सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल मेहसाणा (अहमदाबाद) द्वारा हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। इसमें शंकुस सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने फार्मेसी एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। चिकित्सकों ने विधार्थियों को बताया कि वर्तमान समय के विकृत खानपान व बिना शारीरिक कार्यों वाली दिनचर्या के कारण बीमारियां प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। दिनचर्या व खानपान में सुधार कर बीमारियों से बचा जा सकता है।

शंकुस सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने बीमारियों से बचाव के तरीके भी विद्यार्थियों को बताए। डॉ. अज़हर नायक, राजीव कोठारी, योगेश शर्मा, गोकुल देसाई आदि ने हेल्थ टॉक को संबोधित किया। इसमें फार्मेसी कॉलेज के डॉ. मनीष सोनी, रॉयल नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य जगदीश ढुके, कार्यक्रम संयोजक एवं प्रशासक डॉ. दिनेश राजपुरोहित के साथ स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।