श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रतलाम में भी भव्य स्वरूप में मनेगा, तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रतलाम में भी उत्साह है। यहां भी 22 जनवरी को भव्य महोत्सव मनेगा।

Jan 7, 2024 - 10:13
Jan 8, 2024 - 10:13
 0
श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रतलाम में भी भव्य स्वरूप में मनेगा, तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रतलाम में भी मनाने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा करते कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री राम धाम अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम रतलाम में भी नजर आएगी। यहां भी महोत्सव को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली।

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को रतलाम में भी भव्य स्वरूप में मनाने की बात कही। उन्होंने समय पूर्व इससे जुड़ी समस्त तैयारियों को मूर्तरूप देने को कहा। इसे लेकर रतलामवासियों में भी उल्लास छाया हुआ है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री काश्यप के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, सुबेंद्र गुर्जर, एमआईसी सदस्य अनीता कटारा और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।