आयंबिल तप आराधिका अरुणप्रभाश्री म.सा. का रतलाम में नगर प्रवेश आज, नीमचौक स्थानक पर होगा ऐतिहासिक समागम

रतलाम में 19 अप्रैल को आयंबिल तप आराधिका अरुणप्रभाश्री म.सा का नगर प्रवेश होगा। 472 आयंबिल तप के साथ दो महासतियों का ऐतिहासिक मिलन नीमचौक स्थानक पर देखने को मिलेगा।

आयंबिल तप आराधिका अरुणप्रभाश्री म.सा. का रतलाम में नगर प्रवेश आज, नीमचौक स्थानक पर होगा ऐतिहासिक समागम
अरुणप्रभाश्री म.सा.

472 आयंबिल तप की साधना के बीच दो महासतियों का दुर्लभ मिलन, श्रीसंघ ने की भव्य अगवानी की अपील

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय आयंबिल तप आराधिका तप चक्रेश्वरी अरुणप्रभाश्रीजी म.सा.,  शतावधानी गुरुकीर्ति म.सा., बाल साध्वी गुरुनिधि म.सा., तपज्योति अरुणकीर्ति म.सा. आदि ठाना-4 नागपुर से ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न करके रतलाम नगर में 19 अप्रैल को पधार रही हैं। महासती जी बाजनखेड़ा से रतलाम नीमचौक स्थानक पर पधारेंगे।

मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया कि रविवार सुबह 7.15 पर  महासतियां जी की अगवानी  नगर निगम चौराहे पर की जाएगी। महासतीजी के कल लगातार 472 आयम्बिल होने वाले है। दृढ़ संयमी मालव कीर्ति कीर्तिसुधा म.सा. आदि ठाना 04 नीमचौक में विराजमान हैं। उनके प्रवचन सुबह 09 से 10 बजे तक रोज हो रहे हैं। महासती जी का यहां मिलन होगा। महासती जी का वर्ष 2022 का रतलाम नगर का ऐतिहासिक चातुर्मास आज भी सभी को स्मरण है। श्रीसंघ ने समस्त श्रावक-श्राविकाओं, युवा और बच्चों से उनकी अगवानी करने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें