राजस्व विभाग जैसी जगह 42 वर्ष तक सेवा करते हुए बेदाग सेवानिवृत्त रहना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है- तहसीलदार सिसौदिया

  जावरा में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं उप तहसील बड़ावदा में सेवारत रहे  चंद्रशेखर जोशी जमादार सेवानिवृत हो गए। मप्र पटवारी संघ की जावरा शाखा द्वारा जोशी का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

Mar 5, 2022 - 13:22
Mar 5, 2022 - 13:46
 0
राजस्व विभाग जैसी जगह 42 वर्ष तक सेवा करते हुए बेदाग सेवानिवृत्त रहना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है- तहसीलदार सिसौदिया
चंद्रशेखर जोशी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जावरा में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं उप तहसील बड़ावदा में सेवारत रहे  चंद्रशेखर जोशी जमादार गत दिवस सेवानिवृत हुए। उन्हें सेवानिवृत्ति पर मध्यप्रदेश पटवारी संघ की जावरा तहसील शाखा ने समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार मृगेंद्र सिसौदिया ने थे। विशेष अतिथि ढोढर के नायब तहसीलदार नवीन गर्ग, बड़ावदा के नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल, बड़ावदा थाना प्रभारी मनोज जादौन एवं बड़ावदा के प्रभारी सीएमओ रमेश कुमावत थे। आयोजन में अभिभाषक संघ जावरा, कोटवार संघ, पुलिस विभाग एवं विभिन्न संगठनों की ओर से शॉल-श्रीफल से जोशी का सम्मान किया गया।

तहसीलदार मृगेंद्र सिसौदिया ने कहा कि- राजस्व जैसे विभाग में 42 साल बेदाग सेवा देना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। आपका सरल और सहजतापूर्ण व्यवहार नई पीढ़ी को बहुत कुछ सिखाता है। नायब तहसीलदार गर्ग ने कहा कि आज के समय में 42 साल सर्विस करना ही गौरव की बात है। नायब तहसीलदार श्रीमाल ने कहा कि आज से आपकी दूसरी पारी शुरू हुई है, हम सब इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं। थाना प्रभारी जादौन एवं प्रभारी सीएमओ कुमावत ने भी संबोधित उन्होंने किया। जोशी के कार्य व्यवहार की सराहना की।

इन्होंने किया सम्मान और स्वागत

पटवारी संघ जावरा ने प्रशस्ति-पत्र देकर जोशी को सम्मानित किया। अभिभाषक संघ जावरा ने जोशी व उनकी धर्मपत्नी संतोष जोशी को सम्मानित किया। इससे पहले पटवारी संघ अध्यक्ष गोपाल रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, ईश्वरसिंह चंद्रावत, नवीन शर्मा, संजय कुशवाह, कैलाश निनामा, हरीश राठौर, त्रिलोक शर्मा, राधेश्याम गरवाल, अभिषेक व्यास, रामचंद्र निनामा, रामचंद्र वर्मा, घनश्याम डिंडोर, शैलेन्द्र पाटीदार, विकास जैन,सुनील बोस, सुनील देवड़ा, मनीष राठौर, गोपाल प्रजापति, गट्टूसिंह परिहार, मुरलीधर निब्बे, अभिभाषक संघ अध्यक्ष कृष्ण वल्लभ शर्मा, तन्मय सोनी, भूपेंद्र निम्बोल, शिक्षक जयप्रकाश आदि भी सेवानिवृत्त जोशी का स्वागत किया। संचालन दिनेश पाटीदार ने किया। आभार सुदीप रावल ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।