दोहरे हत्याकांड के सभी फरार 14 आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट से गिरफ्तारी के लिए वारंट भी हुए जारी

रतलाम में हुए दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने वारंट जारी किया है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Apr 1, 2024 - 22:18
 0
दोहरे हत्याकांड के सभी फरार 14 आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट से गिरफ्तारी के लिए वारंट भी हुए जारी
दोहरे हत्याकांड का शिकार हुए युवक केशव गुर्जर एवं गजेंद्र सिंह डोडिया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के 14 आरोपी अब भी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट से सभी के वारंट भी जारी हो चुके हैं। 

विगत 21 मार्च को महू-नीमच रोड पर नामली के पास केसरिया ग्रुप के सदस्यों केशव गुर्जर और गजेंद्र सिंह डोडिया की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने 21 आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। इनमें से 7 की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 14 अभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने प्रकरण में फरार सभी 14 नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में नामली थाने की पुलिस द्वारा फरार 14 आरोपियों की संपत्ति की जानकारी संबंधित विभाग से जुटाई जा रही है। सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस द्वारा सभी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट भी जारी करवाए गए हैं।

फरार आरोपी जिनकी संपत्ति होगी कुर्क

  1. कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता लक्ष्मण जाट, निवासी नेगड़दा।

  2. दीपक पिता भवरलाल जाट, निवासी नेगड़दा।

  3. प्रदीप पिता देवीलाल जोशी, निवासी नेगड़दा।

  4. समरथ पिता नानूराम चौधरी, निवासी नेगड़दा।

  5. रोहित पिता विष्णुलाल कुमावत, निवासी नामली।

  6. दीपक पिता माणकलाल गेहलोत, निवासी नामली।

  7. विजय पिता बालाराम मेट निवासी नामली।

  8. सौरभ पिता बंसतीलाल गेहलोत निवासी नामली,

  9. सौरभ पिता सुरेश रोंगे, निवासी मिडटाउन कॉलोनी, रतलाम।

  10. राजाराम पिता रणछोड़लाल चौधरी, निवासी जड़वासा कला।

  11. दीपक पिता शंभुलाल गुर्जर, निवासी बिबड़ोद, थाना डीडीनगर, रतलाम।

  12. चरणसिंह पिता नानूराम चौधरी जाति जाट निवासी नेगड़दा,

  13. ध्रुव पिता भरतलाल जाट, निवासी नामली।

  14. भगवानसिंह पिता अनोपसिंह राजपूत, निवासी बड़ोदिया, थाना स्टेशन रोड, रतलाम।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।