महाविद्यालयों व अध्ययन शालाओं के स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान के लिए विक्रम विश्वविद्यालय करेगा छात्र संवाद का आयोजन, समिति गठित

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ने स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान के लिए अनूठी पहल की है। विश्विद्यालय द्वारा छात्र संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कार्यपरिषद सदस्य स्टूडेंट से सीधे बाद कर समस्याएं जानेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।

Feb 16, 2022 - 18:53
Feb 16, 2022 - 19:17
 0
महाविद्यालयों व अध्ययन शालाओं के स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान के लिए विक्रम विश्वविद्यालय करेगा छात्र संवाद का आयोजन, समिति गठित

विक्रम विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की अनूठी पहल, 21 फरवरी को जिला एवं 23 फरवरी को संभाग स्तर पर होगा छात्र संवाद का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन ने स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान तलाशने के लिए समिति का गठन किया है। यह स्टूडेंट्स से प्राप्त आवेदनों पर विचार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। इसके लिए 21 फरवरी को जिला एवं 23 फरवरी को विश्विद्यालय स्तर पर छात्र संवाद का आयोजन भी होगा।

महाविद्यालयों और अध्ययनशालाओं में अध्ययनरत स्टूडेंट्स द्वार समय-समय पर विक्रम विश्विद्यालय प्रशासन को ज्ञापन आदि के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा विश्वविद्यालय का मूल आधार स्टूडेंट्स हैं एवं उनकी समस्याएं हैं। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी स्टूडेंट्स की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद एक अनोखी पहल करने जा रही है। कार्यपरिषद द्वारा संवाद से समाधान - इस प्रकार की एक संभाग स्तरीय चर्चा रखी गई है। 23 फरवरी 2022 को सुबह 11:00 बजे से विक्रम कीर्ति मंदिर, उज्जैन में होगी। इसमें कार्य परिषद के सभी सदस्य स्टूडेंट्स से चर्चा करेंगे एवं उन समस्याओं के समाधान के लिए कार्यपरिषद के माध्यम से प्रयास किया जाएगा।

150

इसके लिए विश्वद्यालय ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में कार्यपरिषद् सदस्य सचिन दवे और लो. टि. महाविद्यालय के प्राचार्य व कार्यपरिषद डॉ. गोविंद गंधे को नामांकित किया गया है। दवे एवं डॉ. गन्धे ने बताया संवाद से समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यपरिषद् के सदस्य स्टूडेंट्स से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जानेंगे।

500
200

स्टूडेंट्स और स्टूडेंट यूनियन से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में विश्वविद्यालय को प्रशसान को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के उन्नयन संबंधी सुझाव शामिल होंगे। इसके आधार पर समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। शेष समस्याएं सम्बन्धित विभाग को अग्रेषित कर उनका भी समाधान कराया जाएगा। स्टूडेंट अपनी समस्याओं का विवरण देते हुए vu.samasya.samadhan@gmail.com पर सीधे ई-मेल कर सकते हैं।

जिलास्तर पर 21 को होगा छात्र संवाद, हर जिले से 15-15 स्टूडेंट को होगा चयन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अऩुसार जिलास्तर पर अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की अध्यक्षता में 21 फरवरी 2022 को छात्र संवाद किया जाएगा। प्रत्येक जिले के चयनित 15 एवं उज्जैन के 60 स्टूडेंट्स 23 फरवरी को उज्जैन में तीन सत्रों में होने वाले छात्र संवाद में भागीदारी करेंगे। सम्मिलित होने वाले स्टूडेंट्स को अपने महाविद्यालय के प्राचार्य की अनुमति लेना होगी। आयोजन में स्टूडेंट को अपने फोटो सहित अधिकृत पत्र लाना होगा, जिसमें उसका विवरण अंकित होना चाहिए। आयोजन में सिर्फ स्टूडेंट्स की समस्याओं का ही समाधान होगा। संस्थागत एवं शिक्षकीय समस्याएँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। उज्जैन में दिनांक 23 फरवरी 2022 को संवाद कार्यक्रम तीन सत्रों में सम्पन्न होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।