इन सरकारी नौकरियों के लिए तुरंत करें अप्लाई, भरे जाएंगे 3 हजार से ज्यादा पद, ये रहा डायरेक्ट लिंक

MPPEB Group 4 Recruitment Registration Last Date: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कुछ समय पहले ग्रुप 4 के अंतर्गत बंपर पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक होने के बावजूद इन पद के लिए अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. एमपीपीईबी के इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 20 मार्च 2023 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट ग्रेड 3, स्टेनोटाइपिस्ट, टाइपिस्ट वगैरह के 3 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे. जानें आवेदन से जुड़ी अहम जानकारियां एक नजर में इन पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को एमपीपीईबी की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - esb.mp.gov.in. इन पद पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा का आयोजन 02 जुलाई 2023 के दिन किया जाएगा. एग्जाम दो शिफ्ट में होगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9 से 11 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की. आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास की हो. इसके साथ ही उसके पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा भी होना चाहिए. इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 साल तय की गई है. इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के बेसिस पर होगा. आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 250 रुपये देने होंगे. नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं. यह भी पढ़ें: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली इन पद पर वैकेंसी 

Mar 22, 2023 - 02:14
 0
इन सरकारी नौकरियों के लिए तुरंत करें अप्लाई, भरे जाएंगे 3 हजार से ज्यादा पद, ये रहा डायरेक्ट लिंक

MPPEB Group 4 Recruitment Registration Last Date: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कुछ समय पहले ग्रुप 4 के अंतर्गत बंपर पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इच्छुक होने के बावजूद इन पद के लिए अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. एमपीपीईबी के इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 20 मार्च 2023 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से असिस्टेंट ग्रेड 3, स्टेनोटाइपिस्ट, टाइपिस्ट वगैरह के 3 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे.

जानें आवेदन से जुड़ी अहम जानकारियां एक नजर में

  • इन पद के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को एमपीपीईबी की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - esb.mp.gov.in.
  • इन पद पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा का आयोजन 02 जुलाई 2023 के दिन किया जाएगा.
  • एग्जाम दो शिफ्ट में होगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9 से 11 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की.
  • आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास की हो. इसके साथ ही उसके पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा भी होना चाहिए.
  • इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 साल तय की गई है.
  • इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के बेसिस पर होगा.
  • आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 250 रुपये देने होंगे.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली इन पद पर वैकेंसी 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।