पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों के लिए 15 दिवसीय समर कैंप शुरू, बच्चों से एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने किया डांस

पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभाग द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

May 27, 2024 - 15:43
 0
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों के लिए 15 दिवसीय समर कैंप शुरू, बच्चों से एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने किया डांस
समर कैंप के दौरान बच्चों के साथ डांस करते एसपी राहुल कुमार लोढ़ा एवं एएसपी राकेश खाखा।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों के लिए 15 दिवसीय समर कैंप शुरू, बच्चों से एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने किया डांस

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस विभाग द्वारा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के बच्चों के लिए 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का शुभारंभ एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने किया। इस मौके पर एसपी लोढ़ा ने बच्चों के साथ डांस भी किया।

कैंप के दौरान बच्चों के लिए फुटबॉल, क्रिकेट, योग, ड्राइंग सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कैंप के शुभारंभ अवसर पर एएसपी राकेश खाखा, यातायात डीआरपी अनिल राय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावात, सूबेदार मोनिका चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस परिवार के बच्चे व परिवारजन मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।