प्रेम प्रसंग में हत्या : जिलाबदर गुंडे राहुल उर्फ बम का अपहरण कर घोंट दिया गला, शव फोरलेन पर फेंका, 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम के युवक की हत्या के मामले में धार पुलिस ने रतलाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी।

Apr 28, 2024 - 00:28
Apr 28, 2024 - 01:03
 0
प्रेम प्रसंग में हत्या : जिलाबदर गुंडे राहुल उर्फ बम का अपहरण कर घोंट दिया गला, शव फोरलेन पर फेंका, 4 आरोपी गिरफ्तार
जिलाबदर गुंडे राहुल उर्फ बबलू उर्फ बम की हत्या के आरोपियों के साथ धार पुलिस।

रतलाम के युवक की हत्या का धार पुलिस ने किया खुलासा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला बदर किए गए रतलाम के जिलाबदर गुंडे राहुल उर्फ बबलू बैरागी उर्फ बम की हत्या का खुलासा धार पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मामले में रतलाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोप है कि उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते पहले राहुल का अपहरण किया और गला घोंटकर हत्या कर शव फोरलेन पर फेंक दिया।

धार पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल को रतलाम-इंदौर फोरलेन पर कानवन थाना अन्तर्गत ग्राम खजूरिया रोड किनारे एक युवक की लाश मिली थी। उसके शरीर पर चोंट के निशान थे। कानवन पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने एडीशनल एसपी डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन और कानवन थाना प्रभारी रामसिंह राठौर के नेतृत्व में जांच दल गठित किया। जांच में मृतक की शिनाख्त रतलाम निवासी राहुल उर्फ बबलू बैरागी उर्फ बम पिता हीरादास बैरागी के रूप में हुई।

पहले लड़की को भगा कर ले गया, पिता लड़की को वापस ले आए तो धमकाने लगा

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास स्थित ढाबों और होटलों के सीसीटीवी फुटेज चैक किए और मुखबिर नेटवर्क भी सक्रिय किया। पड़ताल में पता चला कि राहुल बैरागी उर्फ बम दयाराम उर्फ भुरू पिता फतेहचन्द गवली की लड़की को भगा कर ले गया था। भुरू और साथी लड़की को कुछ ही दिनों में वापस ले आए थे। इसकी रंजिश को लेकर राहुल बैरागी दयाराम उर्फ भुरू को धमकियां देने लगा।

न्यायालय से पुलिस रिमांड पर सौंपने के हुए आदेश

दयाराम उर्फ भुरू ने अपने साथी अमर उर्फ कालू सोनी निवासी रतलाम, राजेन्द्र उर्फ राहुल गवली निवासी रतलाम तथा दीपक उर्फ़ दीपू पिता प्रकाश टांक निवासी रतलाम के साथ मिलकर साजिश रची और राहुल उर्फ बम का अपहरण कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसका शव फोरलेन किनारे फेंक दिया था। धार पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड के लिए सौंपने के आदेश हुए। बता दें कि राहुल उर्फ बम उर्फ बबलू आदतन आरोपी होकर उसे कलेक्टर द्वारा कुछ समय पूर्व ही जिलाबदर किया था।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. दयाराम उर्फ भुरू राठौर पिता फतेहचन्द राठौर, निवासी रतलाम
  2. अमर उर्फ कालू पिता गोविन्द सोनी, निवासी रतलाम
  3. राजेन्द्र उर्फ राहुल पिता शान्तिलाल गवली, निवासी रतलाम
  4. दीपक पिता प्रकाश टाक (दीपू टांक ) निवासी, रतलाम

सराहनीय भूमिका

अंधे क़त्ल का पर्दाफाश करने में एसडीपीओ शेरसिंह भूरिया एवं कानवन थाना प्रभारी निरीक्षक रामसिंह राठौर, उप निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, यशवंत योगी, अजय वर्मा, सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश पंवार, राजेन्द्रसिंह ठाकुर, मोहन जाट, प्रधान आरक्षक रामेन्द्रसिंह चौहान, कुलदीप, अमित पाठक, भारत, आरक्षक नवीन राठौङ, आरक्षक संजय शिवहरे, शाहरुख खान, दिनेश ओहरी, अजयपाल सिंह, गजेन्द्र (थाना कानवन), सायबर सेल के प्रधान आरक्षक सर्वेश, प्रशांत, शुभम तथा थाना डीडीनगर रतलाम के आरक्षक बिल्लरसिंह कटारिया व पवन जाट का विशेष योगदान रहा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।