रॉयल कॉलेज में खेल महोत्सव में 413 विद्यार्थियों ने दिखाया दम, जानिए- किसे किस खेल में मिली सफलता

रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा रॉयल खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बन रहे हैं।

रॉयल कॉलेज में खेल महोत्सव में 413 विद्यार्थियों ने दिखाया दम, जानिए- किसे किस खेल में मिली सफलता
रॉयल खेल महोत्सव।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए रॉयल खेल महोत्वस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 413 विद्यार्थियों ने दम दिखाया।

प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय ने बताया खेल स्पर्धा का आयोजन रॉयल कॉलेज के सालाखेड़ी स्थित कैम्पस के खेल मैदान पर किया जा रहा है। इसके द्वितीय भाग में छात्रों के लिए कबड्डी, डिस्कस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, शॉटपुट आदि खेलों का आयोजन किया गया। इनमें 413 छात्र प्रतिभागी रहे। शनिवार से अंतर कक्षाओं का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा। इसमें 32 टीमें भाग लेंगी।

यह भी देखें... रॉयल कॉलेज में हुआ खेल महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर हासिल की जीत

खिलाड़ियों से रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया और डायरेक्टर डॉ. उबेद अफज़ल ने परिचय प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पूरे समय खेल मैदान पर उपस्थित रहे। रॉयल खेल महोत्सव में छात्रों की खेल स्पर्धाओं का संचालन कपिल केरोल, डॉ. प्रवीण मंत्री, गजराज सिंह राठौर एवं डॉ. अमित शर्मा, अंकित पाटीदार, सुमेर सिंह शक्तावत, शैलेन्द्रसिंह पंवार एवं सुमित चितले आदि ने किया।

खेल स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम

डिस्कस-थ्रो : इस स्पर्धा में 85 छात्रों ने भाग लिया। इनमें बीबीए के विकास धारविया 115 फीट डिस्क थ्रो कर विनर रहे। बीबीए के ही अनुराग पाल व खिज़र खान क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रनरअप रहे।

कबड्डी : स्पर्धा में 14 टीमों के 168 छात्रों ने भाग लिया। फॉर्मेसी विंग की टीम विनर व बीबीए की टीम रनरअप रही।

शॉटपुट : स्पर्धा में 78 छात्रों ने भाग लिया। बीबीए के ईशान त्रिवेदी ने 32 फीट गोला फेंका और विजेता रहे। बीबीए के दानिश खान एवं समीर अब्बासी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रनरअप रहे।

जैवलिन-थ्रो : स्पर्धा में 82 छात्रों ने भाग लिया। बीबीए के कृतज्ञ पाटीदार ने 50 मीटर जैवलिन थ्रो किया और विनर बने। इसी कक्षा के मेहरूज खान एवं समीर अब्बासी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रनरअप रहे।