Transfer order issued ! 42 IAS, 12 SAS अधिकारियों तथा 12 न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी, जानिए- किसे कहां और कौन सी जिम्मेदारी मिली

प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार रात को 54 प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई जिसमें आईएएस एवं एसएएस अधिकारी शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश के 12 न्यायाधीशों की तबादला सूची भी जारी की गई है।

Jan 28, 2025 - 00:54
 0
Transfer order issued ! 42 IAS, 12 SAS अधिकारियों तथा 12 न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी, जानिए- किसे कहां और कौन सी जिम्मेदारी मिली
आईएएस, आईपीएस और न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल / जबलपुर । मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 42 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तथा 12 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा 12 न्यायाधीशों की तबादला सूची भी जारी की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायाधीशों के अलग-अलग 4 तबादला आदेश जारी हुए।

प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के तबादला आदेश सोमवार रात को जारी हुए। इससे प्रदेश के कई जिलों की जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित प्रदेश स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त किया गया है ताकि उनकी मूल जिम्मेदारी वे अच्छी तरह निभा सकें। उधर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा दो अलग-अलग तबादला आदेश जारी किए गए जिसमें एक में दो न्यायाधीश तथा एक आदेश में 10 न्यायाधीशों के नाम शामिल है।

भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारी

राज्य प्रशानिक सेवा के अधिकारी

न्यायाधीशों के तबादला आदेश

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।