श्री परशुराम जन्मोत्सव आज : श्री परशुराम युवा मंच ने निकाली वाहन रैली, सर्व ब्राह्मण महासभा आज निकालेगा शोभायात्रा

श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 10 मई को मनाया जाएगा। इस दिन चल समारोह और भगवान की पूजा-अर्चना होगी। इसकी पूर्व संध्या पर श्री परशुराम युवा मंच ने वाहन रैली निकाल कर लोगो को को 13 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान का आह्वान किया।

श्री परशुराम जन्मोत्सव आज : श्री परशुराम युवा मंच ने निकाली वाहन रैली, सर्व ब्राह्मण महासभा आज निकालेगा शोभायात्रा
परशुराम जन्मोत्सव आज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीय (10 मई) को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर श्री परशुराम युवा मंच द्वारा वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान विप्र बंधुओं ने सभी से अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया।

ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने बताया महासभा द्वारा मातृशक्ति और युवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे श्री राम मंदिर सैलाना रोड से चल समारोह निकाला जाएगा। यह शक्ति नगर स्थित परशुराम मंदिर पहुंचेगा जहां परशुराम जी का अभिषेक, पूजन और महाआरती होगी। महासभा, मातृशक्ति, युवा शक्ति सहित समाज की सभी उपजातियों और संगठनों ने सभी विप्रजन से चल समारोह में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

शाम को होगी महाआरती

सर्व ब्राह्मण महासभा युवा शक्ति द्वारा शाम 5 बजे शक्तिनगर स्थित श्री भगवान परशुराम जी के मंदिर में महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा। 

जय श्री परशुराम के उद्घोष के साथ निकली वाहन रैली

परशुराम जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार को श्री परशुराम युवा मंच द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ दंत रोग चिकित्सक डॉ. हितेश पाठक व CA की राष्ट्रीय संस्था में मध्यप्रदेश से चयनित नवनियुक्त सदस्य CA अर्पित शर्मा ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। रैली में 1500 से अधिक वाहनों पर सवार होकर 2500 से अधिक विप्रजन ने जय श्री परशुराम का उद्घोष किया। यह काफिला जिधर से भी गुजरा डीजे पर बज रहे भजनों और भगवान श्री परशुराम के जयकारे से माहौल परशुराममय हो गया। मातृशक्ति, युवाशक्ति व समाज के वरिष्ठजन के साथ विद्युत सज्जा वाले रथ में विराजित भगवान श्री परशुराम जी की तस्वीर और पं. संजय शिव शंकर दवे व प. चेतन शर्मा आकर्षण का केंद्र रहे।

1100 दीपकों से की महाआरती, मतदातान के लिए प्रेरित किया

रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शक्तिनगर स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर पहुंची। यहां पं. नारायण शर्मा ने समाजजन से सामूहिक रूप से 1100 दीपकों से महाआरती करवाई। ततपश्चात प्रसादी वितरण हुआ। सबसे आगे मतदान जागरूकता वाहन चल रहा था जो लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा था। समाजजन को अत्यधिक मतदान की शपथ पार्षद हितेश शर्मा ने दिलवाई। संचालन गौरव त्रिपाठी ने किया। आभार प्रदर्शन स्नेहिल उपाध्याय ने किया।

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

रैली का मार्ग में कई संस्थाओं व समाजजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में श्रीमाली ब्राह्मण समाज, पूरीवाला बासाब परिवार, शहर कांग्रेस कमेटी, विक्की तिवारी, मित्र मंडल, एन. डी. ज्वैलर्स परिवार, स्व. विष्णु त्रिपाठी परिवार, ज्योति स्टूडियो, व्यास परिवार, बालकृष्ण व्यास मित्र मंडल, मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल, अनिरुद्ध शर्मा मित्र मंडल शाकल्य मृग ब्राह्मण समाज आदि शामिल रहे।

ये हुए शामिल

वाहन रैली में परशुराम युवा मंच के जगदीश व्यास, विजय पांडेय, बंटी शर्मा, विवेक शर्मा, सिद्धार्थ पंड्या, जितेंद्र हाड़ा, यतीन्द्र तिवारी, आयुष शर्मा, दीपक राजपुरोहित, प्रशांत शर्मा, राजू व्यास, सत्यनारायण उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, लखन पंड्या, प्रदीप व्यास, लखन पांडेय, वैभव व्यास, राकेश शर्मा, साहिल उपाध्याय, लखन शर्मा, नवदीप शर्मा, वैभव सिखवाल, विशाल उपाध्याय, सचिन पौराणिक, चेतन उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।