भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्म कल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल को, चल समारोह निकलेगा और प्रवचन भी होंगे

जैन समाज द्वारा गुरुवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। साधु एवं साद्वीगण धर्मालुओं को भगवान महावीर के सिद्धांतों की व्याख्या कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाएंगे।

भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्म कल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल को, चल समारोह निकलेगा और प्रवचन भी होंगे

सकल जैन श्रीसंघ के बैनर तले जैन स्कूल पर होगा भव्य आयोजन, महावीर जैन युवा संघ निकालेगा चल समारोह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्मकल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर महावीर जैन युवा संघ चल समारोह निकालेगा। इसके बाद जैन स्कूल सागोद रोड पर धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। यहां साधु-संत भक्तों को आशीर्वचन देंगे।

महोत्सव को सफल बनाने और तैयारियों की समीक्षा को लेकर सकल जैन श्रीसंघ की समता अतिथि भवन पर बैठक हुई। इसमें सकल जैन श्रीसंघ की ओर से पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा समाजसेवी महेन्द्र गादिया ने प्रस्तुत की। उन्होंने विगत12 वर्षों से हो रही व्यवस्था के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इसमें जैन स्कूल सागोद रोड पर होने वाले प्रवचन, स्नेह मिलन व गौतम प्रसादी की रूपरेखा सभी संघों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों के समक्ष साझा की गई। इस मौके पर बताया गया कि 14 अप्रैल को महावीर जैन युवा संघ द्वारा चल समारोह निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर कार्य का विभाजन ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयन्त बोहरा, महेन्द्र चानोदिया, शुशील छाजेड़, ओम अग्रवाल और अभय पोरवाल ने किया।

इन सभी ने किया संबोधित

आराध्ना भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक लुनिया, गुजराती उपाश्रय अध्यक्ष अभय लुनिया, धर्मदास जैन मित्र मंडल अध्यक्ष अशोक चतुर, वर्धमान स्थानकवासी संघ से गुणवंत मालवी, साधुमार्गी संघ अध्यक्ष कपूर कोठारी, खतरगच्छ अध्यक्ष मनसुख चोपड़ा, त्रिस्तुतिक संघ से अध्यक्ष राजेन्द्र लुनावत, अशोक कटारिया, तेरापंथ महासभा से सिद्धार्थ गाँधी, हुक्मगच्छ शान्त क्रान्त श्रीसंघ के विजेन्द्र गादिया,  सुधर्म संघ से श्रेणिक चाणोदिया, सौभाग्य जैन मंडल से संदीप चौरड़िय़ा, सज्जन मिल से अमित कोठारी, हिम्मत गेलड़ा, प्रकाश नांदेचा, दिगम्बर समाज से मांगीलाल जैन, अजय बाकीवाल, जैन शोशल ग्रुप (मेन, ग्रेटर, सेन्ट्रल, रतनपुरी, क्लासिक, यूथ, मैत्री, शाइन, संस्कार, संगिनी उमंग, संगिनी ग्रेटर) की ओर से संतोष चाणोदिया, श्वेतांबर सोशल ग्रुप से हेमन्त कोठारी,  श्वेतांबर सोशल ग्रुप मेन व दिगम्बर सोशल ग्रुप गोल्ड से अर्पण गंगवाल, महावीर जैन युवा संघ से झमक भरगट, विनोद मूणत, अरिहंत ग्रुप से अरुण चोरडिया, मिलन मेहता ने संबोधित किया। आभार प्रकाश मूणत ने माना।

धर्मसभा में इनके होंगे प्रवचन

चल समारोह जैन स्कूल पर धर्मसभा में तब्दील होगा। यहां सकल जैन श्रीसंघ के बेनर तले प्रवचन होंगे। प्रवचन परम पूज्य गक्षाधिपति पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय रामचन्द्र सूरीश्वर जी के सुशिष्य आचार्य श्रीमद विजय तपोरत्न सूरीश्वर जी के शिष्य मुनि श्री कल्याण रत्न विजय जी महाराज आदि शिष्य एवं अगमोधारक सागरानन्द सूरीश्वर सम्प्रदाय की साध्वी अमितगुणा श्रीजी की सुशिष्या साध्वी अमिपूर्णा श्रीजी व अमीदर्शा श्रीजी मसा के प्रवचन होंगे।

इन्होंने किया समारोह को सफल बनाने का आह्वान

संघ के संरक्षक हिम्मत कोठारी, चेतन्य काश्यप, संघ संचालक ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, महेन्द्र गादिया, जयन्त बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, शुशील छाजेड़, ओम अग्रवाल, अभय पोरवाल व श्रीसंघों ने आराध्ना भवन ट्रस्ट, गुजराती उपाश्रय, धर्मदास जैन मित्र मंडल, वर्धमान स्थानकवासी साधुमार्गी जैन संघ, खतरगच्छ श्रीसंघ, संघ तेरापंथ महासभा हुक्मगच्छशान्त सुधर्म संघ समरथ सेवा, सौभाग्य जैन मंडल, सज्जन मिल संघ, दिगम्बर जैन संघ, स्टेशन श्रीसंघ ने श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है।