पर्यूषण पर्व के प्रथम दिन रतलाम शहर में पशु वध और मटन बेचने पर रहेगा प्रतिबंधित, नहीं मानें तो होगी कार्रवाई

मप्र शासन ने पर्यूषण पर्व के पहले दिन 12 सितंबर को पशुवध और मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।

Sep 11, 2023 - 22:21
 0
पर्यूषण पर्व के प्रथम दिन रतलाम शहर में पशु वध और मटन बेचने पर रहेगा प्रतिबंधित, नहीं मानें तो होगी कार्रवाई
प्रतिबंध।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पर्यूषण पर्व 12 सितंबर (मंगलवार) को शुरू हो रहा है। मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार पर्यूषण के पहले दिन पर नगर सीमा में पशु वध और मटन का विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगा। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

यह जानकारी नगर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार ने दी। उन्होंने बताया कि संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि इस दिन पशु वध करते या मटन का विक्रय करते पाया जाए तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।