अंकुर अभियान : कलेक्टर पुरुषोत्तम ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा रोपकर जिले में 77 हजार पौधे रोपने के महाअभियान का किया शुभारंभ 

जिले में अंकुर अभियान को महाअभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत रतलाम जिले में 1 से 5 मार्च तक 77 हजार पौधे रोपने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। कलेक्टर ने इसकी शुरुआत की।

Mar 1, 2022 - 21:25
Mar 1, 2022 - 22:34
 0
अंकुर अभियान : कलेक्टर पुरुषोत्तम ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा रोपकर जिले में 77 हजार पौधे रोपने के महाअभियान का किया शुभारंभ 
अंकुर अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट में रोपे गए पौधे के साथ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम व अन्य अधिकारी।

एसीएन टाइम् @ रतलाम  अंकुर अभियान के रतलाम जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा 77 हजार पौधे रोपने के महाअभियान का श्रीगणेश मंगलवार को कलेक्ट्रेट से हुआ। अभियान की शुरुआत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पौधा रोप कर किया। इस दिन शहर सहित जिले में अगल-अलग स्थानों पर लोगों ने पौधारोपण कर उसके साथ सेल्फी ली और वायुदूत ऐप पर अपलोड की।

मंगलार सुबह नियत समय पर कलेक्टर पुरुषोत्तम सहित जिला मुख्यालय पर पदस्थ सभी वरिष्ठ अधिकीर कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। कार्यालय के पीछे खाली स्थल पर कलेक्टर व अधिकारियों ने पौधारोपण किया।

इस मौके पर अपर कलेक्टर एम. एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, एसडीएम राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि विजय चौरसिया, उप संचालक उद्यानिकी पी. एस. कनेल सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। यह अभियान 5 मार्च तक चलेगा और इस दौरान जिले के शासकीय कार्यालय, स्कूल, आंगनवाड़ी परिसरों व अन्य खाली पड़ी भूमियों पर पौधारोपण किया जाएगा  

श्री बड़ा शनिदेव सेवा समिति ने भी रोपे पौधे

श्री बड़ा शनि देव सेवा समिति ने महाशिवरात्रि के मौके पर गंगासागर पानी की टँकी क्षेत्र में अंकुर अभियान के तहत बिल्व पत्र, नीम, पीपल, अशोक आदि पौधे लगाए। वायुदूत ऐप पर पौधों के साथ अपलोड भी किए। इस अवसर पर म. प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, डब्ल्यूएचओ के अभिषेक चौरसिया, संस्था सचिव शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, संयुक्त सचिव जयस बैरागी, महेंद्र प्रजपात, जितेंद्र चौहान, रवि परमार, दिनेश नागर, मोहित गंगावर, विनय तिवारी, राजेंद्र सिंह, मीतेश जैन, रवि सोनगरा, कमलेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।