अशोक कुमार मिश्र बने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, इंजीनियरिंग और एमबीए करने वाले मिश्र ने कार्यभार किया ग्रहण   

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पद पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार मिश्र को पदस्थ किया गया है। वे यूके इंजीनियरिंग की पढ़े और एमबीए की डिग्रीधारी हैं।

Nov 8, 2022 - 19:27
 0
अशोक कुमार मिश्र बने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, इंजीनियरिंग और एमबीए करने वाले मिश्र ने कार्यभार किया ग्रहण   
अशोक कुमार मिश्र, महाप्रबंधक- वेस्टर्न रेलवे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेलवे की यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार मिश्र को पश्चिम रेलवे का महाप्रबंधक बनाया गया है। मिश्र ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर पदस्थापन से पूर्व वे उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर में अपर महाप्रबंधक थे।

परे महाप्रबंधक बने मिश्र ने 1983 के स्पेशल क्लास रेलवे अपरेंटिस बैच के माध्यम से  भारतीय रेलवे की यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में प्रवेश किया था। पहली नियुक्ति पश्चिम रेलवे में सहायक कारखाना प्रबंधक (मरम्मत) दाहोद के पद पर हुई थी। मिश्र ने पश्चिम रेलवे, आरडीएसओ और उत्तर रेलवे में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। भावनगर में मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरिज और वैगन), मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), बटवा और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक  इंजीनियर के रूप में वडोदरा में कार्य किया।

मिश्र कोटा मंडल में सीनियर ईडीपीएम और उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (मरम्मत) की जिम्मेदारी भी निभाई। उन्हें उत्तर मध्य रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर, अपर मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर/डीजल तथा मंडल रेल प्रबंधक/झांसी और पूर्व मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है।

भारत के अलावा यूके में भी की पढ़ाई

महाप्रबंधक मिश्र ने इन्स्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, यू.के. से ए.एम.आई.ई. (यांत्रिक) की डिग्री तथा इन्स्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (यांत्रिक), इंजीनियरिंग काउन्सिल, यू.के. से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (मेट) तथा इग्नू से एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की है।

रेल मंत्री राजभाषा अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित

मिश्र को उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक पद पर कार्य करते हुए रेल मंत्री राजभाषा अवॉर्ड प्राप्त हुआ था। झांसी मंडल रेल प्रबंधक झांसी के पद पर रहते हुए झांसी स्टेशन की चौथी लाइन का सर्वे आरम्भ कराया। झांसी स्टेशन के रिडेवलपमेंट सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य में भी योगदान रहा। मिश्र को रेल प्रबंधन एवं प्रशासन का गहन अनुभव है तथा आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।