जयकारों और आतिशबाजी के साथ हुआ मां भारती की प्रतिमा का अनावरण, भारत माता चौराहे के नाम से जाना जाएगा अलकापुरी चौराहा

रतलाम शहर के अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता उद्यान में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अब चौराहे का नाम भारत माता चौराहा होगा।

Oct 2, 2023 - 14:44
 0
जयकारों और आतिशबाजी के साथ हुआ मां भारती की प्रतिमा का अनावरण, भारत माता चौराहे के नाम से जाना जाएगा अलकापुरी चौराहा
भारत माता की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अलकापुरी चैराहे पर उत्साह, उल्लास और उमंग से सरोबार वातावरण में भारत माता प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी और भारत माता की जय-जयकार गूंज उठी। मां भारती की आरती भी की गई। इस मौके पर अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने चौराहे का नाम भारत माता के नाम पर करने की घोषणा भी की। समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप, गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी, महापौर प्रहलाद पटेल, स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि व्यक्ति अगर किसी कार्य को करने का मजबूत इरादे के साथ संकल्प ले तो व कार्य अवश्य पूर्ण होता है। महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा भारत माता उद्यान निर्माण व उद्यान में भारत माता की मूर्ति स्पापित करना इसका सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में मां भारती का गुणगान हो रहा है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। आज भारत माता की मूर्ति का जन लोकार्पण होने से नागरिकों में और अधिक प्रबल होगी।

जनता ने संकल्प पूरा करने की दी प्रबल शक्ति- महापौर पटेल

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जब मैं पार्षद था तब यहां की स्थिति दयनीय थी। तब मैंने यह संकल्प लिया कि यहां पर भारत माता उद्यान विकसित होगा। उद्यान में मां भारती की प्रतिमा स्थापित होगी। जनता के आशीर्वाद से आज मेरा यह संकल्प पूरा हुआ है। इस कार्य के लिए मैं जनता का दिल से आभारी हूं कि मेरा संकल्प पूरा करने की उन्होने मुझे प्रबल शक्ति दी।

49 वार्डों से एकत्र मिट्टी का कलश प्रदर्शित किया

इस अवसर पर महापौर पटेल ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर के 49 वार्डों की एकत्रित की गई मिट्टी के कलश मंच से उपस्थितों दिखाते हुए बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में निर्मित होने वाले सबसे बड़े उद्यान निर्माण हेतु दिल्ली पहुंचाया जाएगा।

विश्व के 178 देशों में हो रहा भारत का गुणगान- विधायक वाघानी

गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी ने इस अवसर पर कहा कि आज विश्व के 178 देशों में भारत का गुणगान हो रहा है। भारत पुनः सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर है। स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, प्रदीप पाण्डेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष ने दिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक व उनके परिजन का सम्मान किया गया।

ये उपस्थित रहे

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रदीप पाण्डेये, नेहा मेहर, राजेन्द्र नागर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र रांका, निशा सोमानी, शबाना, प्रीति कसेरा, पवन सोमानी, शेरू पठान, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य, पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य ने भारत माता की मूर्ति का अनावरण भव्य आतिशबाजी के साथ किया। संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार क्षेत्रिय पार्षद ने माना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।