रतलाम स्थापना महोत्सव : महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह आज, अभा विराट कवि सम्मेलन में हास्य और वीर रस की बहेगी बयार

रतलाम स्थापना महोत्सव का तीसरा सोपान शुक्रवार को संपन्न हुआ। चौथे सोपान के रूप में शनिवार को महाराजा रतनसिंह अलंकरण समारोह और कवि सम्मेलन होगा।

Jan 27, 2023 - 23:52
 0
रतलाम स्थापना महोत्सव : महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह आज, अभा विराट कवि सम्मेलन में हास्य और वीर रस की बहेगी बयार
रतलाम स्थापना दिवस का चौथा और अंतिम सोपान आज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम स्थापना महोत्सव समिति व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम का स्थापना दिवस बसंत पंचमी पर गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतिम सोपान के रूप में 28 जनवरी को महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस दौरान अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन भी होगा जिसमें हास्य और वीर रस के कवि अपनी प्रस्तुति देंगे।

चार दिवसीय रतलाम स्थापना दिवस समारोह के तीसरे सोपान में शुक्रवार को सांसद व महापौर प्रहलाद पटेल के आतिथ्य में बाल चिकित्सालय व एमसीएच में मरीजों के बीच पहुंचकर सेवा की गई। मरीजों को फल, बिस्किट, दूध का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव, मोहनलाल धभाई, भाजयुमो जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र पाटीदार, गोपाल शर्मा, आदित्य डागा, गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र अग्रवाल, रमेश पांचाल, सुनील ललवानी, संदीप पिपाड़ा आदि मौजूद रहे। 

महाराजा रतनसिंह अलंकरण से यह होंगे सम्मानित

अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बताया 28 जनवरी की रात 8 बजे धानमंडी स्थित रानीजी मंदिर के चौराहे पर महाराजा अलंकरण सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें समाज सेवा, खेल सहित अन्य गतिविधियों में रतलाम का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को महाराजा रतनसिंह अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, महेंद्र गादिया मरणोपरांत सम्मान, गोविंद काकानी, संदीप व्यास, ओमप्रकाश त्रिवेदी, दिनेश वाघेला, अब्दुल सलाम खोकर, दीपेश पाठक, शैलेंद्र गोठवाल, अब्दुल कादिर, जीव मैत्री परिवार, प्रतिज्ञा शर्मा, अनुराग चौरसिया (दंपति) एवं भूमिका कल्याणे को सम्मानित किया जाएगा। 

ये कवि करेंगे काव्यपाठ

हास्य सम्राट सत्यनारायण सत्तन (इंदौर), योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा) वीर रस, जानी बैरागी (धार) हास्य रस, अशोक चारण (जयपुर) वीर रस, कवियत्री डॉ. भुवन मोहिनी (उदयपुर) शृंगार रस, अमन अक्षर (इंदौर) गीतकार, मुन्ना बैटरी (मंदसौर) हास्य रस, धमचक मुलथानी (रतलाम) हास्य रस काव्यपाठ करेंगे। समिति सदस्यों ने शहर की जनता से सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।