इस शुक्रवार को ऐसा रहेगा इन राशियों के जातकों का भाग्य, जानिए- आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, कैसा रहेगा दिन

ग्रह-नक्षत्रों की चाल विभिन्न राशि के जातकों के लिए शुभाशुभ फल निर्धारित करती है। शुक्रवार को क्या स्थिति रहने वाली है, यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

इस शुक्रवार को ऐसा रहेगा इन राशियों के जातकों का भाग्य, जानिए- आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, कैसा रहेगा दिन
राशिचक्र

एसीएन टाइम्स @ ज्योति । ज्योतिष शास्त्र गूढ़ विषय है। इसमें उल्लेखित 12 राशियों में से प्रत्येक का स्वामी एक ग्रह है। यही ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति जातकों की किस्मत का निर्धारण करती है। ग्रह और नक्षत्रों की चाल इस शुक्रवार को विभिन्न राशि के जातकों के लिए क्या संकेत दे रहे हैं, यह जानने के लिए पढ़ें पूरा राशिफल।

मेष : मानसिक रूप से किसी प्रकार की समस्या संकेत नहीं है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है और सन्तान पक्ष से को सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सफलता के योग हैं। कुछ जातकों में आत्मविश्वास में कमी हो सकती है और इससे उलझन हो सकती है। कारोबार बढ़ाने में भाइयों का सहयोग मिल सकता है।

वृष : आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। फिर भी स्वभाव में चिड़चिड़ाहट आ सकती है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलने के आसार हैं। यदि नौकरीपेशा हैं तो अफसरों का रुख मददगार वाला रहेगा। धर्म के प्रति रुझान रहेगा। खर्चों की अधिकता चिंतित कर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मिथुन : अधीर रहना नुकसानदेह हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। शैक्षणिक और बुद्धिकौशल से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहेगी। यदि नौकरी में हैं तो कार्यक्षेत्र में सुधार संभाव्य है। संतान का सहयोग मिल सकता है। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा और खर्च भी बढ़ेंगे। इससे मन अशान्त रह सकता है। फिर भी आत्मसंयत रहें क्योंकि रुके धन की प्राप्‍ति‍ संभावित है।

कर्क : वाणी में मधुरता बनाए रखें, यह आपके कई काम बना सकती है। कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पिता का स्‍वास्‍थ्‍य चिंता में डाल सकता है। पल-पल में विचार बदल सकते हैं। परिवार में मनमुटाव संभावित है लेकिन आपको परिवार का साथ मिलेगा। सम्पत्‍ति के विस्तार के योग हैं। अतिउत्साह परेशानी में डाल सकता है इसलिए आत्मसंयत रहने की सलाह है।

सिंह : मन शान्त और प्रफुल्लित रहेगा। आत्मविश्वास का स्तर भी काभी बढ़ा हुआ रहेगा। कारोबार में लाभ के आसार हैं और किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात लाभ दिला सकती है। किसी मित्र के आगमन की भी संभावना है। किसी बुजुर्ग का साथ अर्थलाभ का कारण बन सकता है। मां के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। खर्च में वृद्धि चिंतित कर सकती है।

कन्या : कभी आशा तो कभी निराशा का भाव मन में आ सकता है। पारिवारिक जीवन में अड़चन नजर आ रही है। आय में कमी आपकी परेशानी और बढ़ा सकती है। ऐसे में परिश्रम ज्यादा करना पड़ सकता है। विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य का योग है। मकान संबंधी कोई कार्य मानसिक शांति का कारण बन सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में भी सफलता का योग है।

 तुला :  बातचीत करते समय संयत रहें। यह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। पिता का स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है इससे आप चिंतित रह सकते हैं। मां के सहयोग से सफलता मिलेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षणिक कार्य दिक्कत हो सकती है। नौकरी में स्थान अथवा पद में बदलाव संभावित है। संभव है नौकरी में भी परिवर्तन हो जाए। इसलिए तैयार रहें।

वृश्चिक : ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। बातचीत में संयत रहना जरूरी है। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की योग बन रहा है। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि संभावित है। जीवन साथी का सहयोग भी मिलेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सेहत का ध्यान रखें और अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु : दिन सामान्य नहीं है। परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा और रहन-सहन अव्यवस्थित रह सकता है। सन्तान का स्वास्थ्‍य चिंतित कर सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि हो सकती है और आपके काम आसान बना सकता है। किसी सम्‍पत्ति से धनार्जन का योग भी बन रहा है। बावजूद किसी कारण से मन परेशान हो सकता है।

मकर : व्यर्थ का क्रोध आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। अतः आत्मसंयत रहें। खर्चों की अधिकता भी परेशान कर सकती है। कारोबार को लेकर भी सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षणिक कार्य में सफलता मिल सकती है। नौकरी में तरक्की और मातृपक्ष से धन मिलने का योग है। वाणी में मधुरता बनाए रखें और बिगड़े काम बनाएं।

कुंभ :  मन विचलित रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन में बढ़ोतरी संभावित है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़  सकता है। महत्‍वाकांक्षाओं में बढ़ी रहेगी लेकिन अति महात्वाकांक्षी होना परेशानी में डाल सकता है। आत्मविश्वास थोड़ा कम रह सकता है। ऐसे में अपनी भावनाओं का काबू में रखना सीखें। खर्चों की अधिकता चिंतित कर सकती है।

मीन : घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ प्रबल योग है। किसी मित्र का आगमन खुशी लाएगा। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा है तो सफलता इंतजार कर रही है। साक्षात्कार में भी सफलता का पूरा योग है। कोई सुखद समाचार आपकी की प्रतीक्षा कर रहा है। खर्च के मामले में संयमित रहना लाभकर रहेगा।