हर कार्यकर्ता का विश्वास जीतने का प्रयास करो, अटल जी के जन्मदिन पर हर गली में कार्यक्रम हो- भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय 

भाजपा ने विस्तारित जिला पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई । इसमें लक्ष्य बना कर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को गुर बताए।

हर कार्यकर्ता का विश्वास जीतने का प्रयास करो, अटल जी के जन्मदिन पर हर गली में कार्यक्रम हो- भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय 
भाजपा की बैठक को संबोधित करते प्रदीप पांडेय।

भाजपा की विस्तारित जिला पदाधिकारी बैठक सम्पन्न

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी की प्रादेशिक बैठक के अनुक्रम में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर सभी जिलों में विस्तारित जिला पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। रतलाम में भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय की उपस्थिति में वैशाली गार्डन पर जिला बैठक हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सोनी ने की।
जिला प्रभारी पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी हर कार्यकर्ता का विश्वास जीतने का प्रयास करें। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को जन्मदिन पर दिल से याद करें। उनके जन्मदिन का हर गली में कार्यक्रम हों। यदि जन-जन उससे जुडे़गा, तो 51 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य भाजपा अवश्य पूरा करेगी। पांडेय ने बैठक मे एक वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुटने का आव्हान किया| उन्होंने कहा कि उम्मीदवार तय करना संगठन कार्य है। संगठन जिसे भी उम्मीदवार बनाए, उसे जीत दिलाना हर कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए। पांडेय ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आव्हान भी किया।

आरंभ में बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष महेश सोनी ने की। बैठक का शुभारंभ पार्टी के पितृ पुरुष  पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, के. के. सिंह. कालूखेड़ा, निमिष व्यास एवं पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत मंचासीन रहे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री ने किया| बैठक में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग एवं मंडल अध्यक्ष, प्रभारी गण उपस्थित थे।

बुधवार को सभी मंडलों में बैठक होगी

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला बैठक मे सभी मंडलों की बैठक 21 दिसम्बर को आयोजित करने के निर्देश जिला प्रभारी पांण्डेय ने दिए हैं। बैठक में मंडल मे रहने वाले जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठ  के अध्यक्ष संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं मंडल के मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी अपेक्षित रहेंगे। मंडल बैठक के बाद 23 दिसम्बर को शक्ति केन्द्रों पर बैठके आयोजित होगी। 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती, सुशासन दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इस दिन बूथ स्तर पर बैठके होगी। इनमें मन की बात कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना जाएगा।
जिला बैठक में सुशासन दिवस, नगरीय निकाय, जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण, सुघोष अभियान के सोशल मीडिया मंडल प्रशिक्षण महिला मोर्चा द्वारा लाडली लक्ष्मी सम्मेलन, युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिता, युवा स्कॉलरशिप कार्यक्रम, खिलता कमल आदि पर भी चर्चा हुई। संगठन एप की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ उपस्थित थे।