बुद्ध पूर्णिमा 5 को, पशु वध करना और मटन विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगा, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

रतलाम नगर निगम ने बुद्ध पूर्णिमा को शहर में वशु वध और मांस विक्रय पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

May 4, 2023 - 16:52
 0
बुद्ध पूर्णिमा 5 को, पशु वध करना और मटन विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगा, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
भगवान बुद्ध।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बुद्ध पूर्णिमा 5 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी। मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार इस दिन नगर निगम द्वारा रतलाम नगर की सीमा में पशु वध और मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

निगम आयुक्त ए. पी. एस. गहरवार ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन, गोश्त विक्रय करते पाया जाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि बुद्धि पूर्णिमा के मौके पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गोश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।