गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का रतलाम में मना जश्न, आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया

गुजरात में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पर भाजपा में जश्न है। रतलाम में भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

Dec 8, 2022 - 21:46
 0
गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का रतलाम में मना जश्न, आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया
गुजरात में ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाते भाजपा नेता व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पड़ोसी राज्य गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष, उल्लास एवं खुशियां छा गईं। नगर निगम चौराहा पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की इसके बाद एक-दूसरे का मुंह  मीठा कराकर जीत की बधाइयां दीं।

महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष मनीषा  शर्मा की उपस्थिति में जीत का जश्न  मनाया गया। गुजरात में भाजपा लगातार सरकार बनने जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बनता था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने गुजरात की जीत को प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व एवं विकास की जीत निरूपित किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया गुजरात की जीत के जश्न  के दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री, मंडल मंत्री, एमआईसी सदस्य, पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।