मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना के तहत रतलाम जिले के जावरा में 3 मार्च को होगा सामूहिक विवाह

रतलाम जिले के जावरा में 3 मार्च को सामूहिक विवाह / निकाह का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Feb 26, 2024 - 21:51
 0
मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना के तहत रतलाम जिले के जावरा में 3 मार्च को होगा सामूहिक विवाह
रतलाम जिले के जावरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह 3 मार्च को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना अंतर्गत जिले के जावरा में सामूहिक विवाह आयोजन 3 मार्च को होगा। आयोजन में जावरा के अलावा पिपलौदा तथा बड़ावदा क्षेत्र के हितग्राही लाभान्वित होंगे।

सामूहिक विवाह / निकाह हेतु समारोह शासकीय भगतसिंह कॉलेज में होगा। इसे सफल बनाने के लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने संबंधित एसडीएम, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी योजना अंतर्गत विवाह आयोजनों को सफल बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, पंचायत सचिव, वार्ड दरोगा, पार्षद, ग्राम पंचायत सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य सेवक, स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।