भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज रतलाम में, जानिए- कहां-कहां से गुजरेगी यात्रा और कहां होगी आमसभा

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुक्रवार को रतलाम आ रही है। इसमें कुलदीप इंदौरा, विधायक जीतू पटवारी, हर्षविजय गेहलोत, कुणाल चौधरी आदि सभा को संबोधित करेंगे।

Sep 22, 2023 - 01:46
 0
भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज रतलाम में, जानिए- कहां-कहां से गुजरेगी यात्रा और कहां होगी आमसभा
जन आक्रोश यात्र 22 सितंबर को रतलाम में।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा 22 सितंबर (शुक्रवार) को रतलाम शहर विधानसभा में रहेगी। यह शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरेगी। धानमंडी चौराहे पर सभा भी होगी।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं जन आक्रोश यात्रा संयोजक मयंक जाट ने बताया यात्रा में क्षेत्रीय यात्रा प्रभारी विधायक जीतू पटवारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कुलदीप इंदौरा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जिले के प्रभारी अमिताभ मंडलोई, विधायक कुणाल चौधरी, विधायक हर्ष विजय गहलोत भी मौजूद रहेंगे।

यह यात्रा शाम 6 बजे बाजना बस स्टैंड से शुरू होगी और चांदनी चौक, चौमुखी की पुल, घास बाजार, डालूमोदी बाजार, न्यू क्लॉथ मार्केट, हरदेव लाल की पीपली, आबकारी चौराहा, शहीद चौक होते हुए रानी जी की मंदिर पर पहुंचेगी। यहां शाम 7.30 बजे जन आक्रोश आमसभा होगी।

इन्होंने की अपील

यात्रा को सफल बनाने की अपील यात्रा संयोजक मयंक जाट, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पारस सकलेचा, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह अठाना, पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी, प्रवक्ता जोएब आरिफ, सुजीत उपाध्याय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, सोहेल काजी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सय्यद वुसत जैदी आदि ने की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।