गणेशोत्सव की तैयारियों के लिए सकल हिन्दू समाज की वृहद बैठक आज, गणेश उत्सव समितियों में समन्वय और सामूहिक सहभागिता पर होगी बात
रतलाम में आगामी गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर सकल हिन्दू समाज की वृहद बैठक रविवार को JMD पैलेस में होगी। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के बीच समन्वय और सामूहिक आयोजन पर चर्चा होगी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दस दिवसीय गणेशोत्सव को भव्य स्वरूप देने और नगर की विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से सकल हिन्दू समाज की वृहद सामूहिक बैठक रविवार को होगी। सुबह 10 बजे सागोद रोड स्थित जेएमडी पैलेस में होने वाली बैठक में गणेशोत्सव की तैयारियों, समितियों के आपसी समन्वय, सामूहिक सहभागिता और आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा की जाएगी।
गणेश उत्सव समिति, रतलाम के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस बैठक में नगर की विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, बैठक का उद्देश्य सभी समितियों को एक साझा मंच पर लाकर गणेशोत्सव के दौरान आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करना है।
बैठक में आगामी गणेशोत्सव को व्यापक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के साथ ही विभिन्न समितियों के स्तर पर प्रस्तावित आयोजनों और सामूहिक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सकल हिन्दू समाज की ओर से नगर की सभी गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं संबंधित कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें
2जो कहा, सो किया ! अब रतलाम के ‘eOffice’ में ‘eFile’ ही दौड़ेंगी, e-mail पर जारी होंगे आदेश-निर्देश
364 साल से सरकारी जमीन पर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का कब्जा ! सर्वे नंबर 318 को लेकर प्रशासन से जवाब मांग रहे रहवासी
4रतलाम के बेटे की स्वर्णिम उपलब्धि ! डॉ. दिगंत पाटनी ने कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी द्वारा 200 से अधिक बच्चों को दी नई उम्मीद, ‘स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज हुआ नाम





