कांग्रेस का बड़ा कदम : विधि प्रकोष्ठ ने जिले की प्रत्येक विधानसभा के लिए नियुक्ति किए अधिवक्ता ताकि चुनाव पर रहे पैनी नजर, आप भी नोट कर लें उनके नंबर

कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ ने रतलाम जिले की हर विधानसभा के लिए 5-5 अधिवक्ताओं की पैनल तैयार की है। यह चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखेगी और कार्यकर्ताओं को कानूनी मदद उपलब्ध कराएगी।

Oct 19, 2023 - 18:15
 0
कांग्रेस का बड़ा कदम : विधि प्रकोष्ठ ने जिले की प्रत्येक विधानसभा के लिए नियुक्ति किए अधिवक्ता ताकि चुनाव पर रहे पैनी नजर, आप भी नोट कर लें उनके नंबर
कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने रतलाम जिले के हर विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाई 5-5 अधिवक्ताओं की पैनल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा निर्वाचन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो इसके लिए कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ ने बड़ा कदम उठाया है। प्रकोष्ठ द्वारा रतलाम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिवक्ताओं की पैनल तैयार की है। इनके नाम और नंबर भी सार्वजनिक किए हैं ताकि चुनाव पर पैनी नजर रखी जा सके। कार्यकर्ता इनसे संपर्क कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।

कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रोहित शर्मा ने बताया विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा पर अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। ये अधिवक्ता चुनाव पर पैनी नज़र रखेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे। शर्मा ने बताया प्रत्येक विधानसभा के लिए 5-5 अधिवक्ताओं की पैनल तैयार की गई है। इनके हेल्पलाइन नंबर पर कांग्रेस कार्यकर्ता आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दे सकेंगे। वे निर्वाचन के दौरान आने वाली समस्याओं के लिए भी संपर्क कर सकते हैं। शर्मा ने कहा है कि प्रत्येक विधानसभा में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे कांग्रेस विधि विभाग जिलाध्यक्ष रोहित शर्मा से 7898989019 पर भी संपर्क कर सकते है।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा

  • रोहित शर्मा - 7898989019
  • देवेन्द्र सिराधना - 9009323883
  • राकेश भंवर - 9424048623
  • इन्द्रजीत पालीवाल - 9981178058
  • विनीता डोडियार - 7354252073

रतलाम शहर विधानसभा

  • कपिल मजावादिया - 9425078185
  • कुलजीत सिंह हुंजन - 9584779795
  • योगेश शर्मा - 9074232250
  • नीलम सभरवाल - 8770846306
  • तरुण शर्मा - 9907785520

सैलाना विधानसभा

  • निरंजन गुप्ता - 9893009853
  • निर्मित व्यास - 8770760957
  • नवाब पठान - 9098251144
  • रोहित सोनी - 6262513014
  • निकिता मिश्रा शर्मा - 8871394647

आलोट विधानसभा

  • मकबूल खान - 9755166717
  • सुरपाल सिंह सोलंकी - 9754867590
  • नौशीन खान - 9669778816
  • प्रथ्वीराज सिंह सोलंकी - 9424048886
  • आलोक आचार्य - 9993767379

जावरा विधानसभा

  • रईस खान - 9907395383
  • नीतेश सुराणा - 7000307035
  • चंद्रप्रकाश शर्मा - 700064509
  • रमेशचंद्र शर्मा - 9977537789
  • दीपाली कुमावत – 8839052363
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।