अभिभाषक संघ चुनाव : पहले दौर की मतगणना पूरी, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौहान को मिले सर्वाधिक 300 मत, प्रमुख पदों के लिए मतों की गणना शुरू

रतलाम अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए शुक्रवार को डाले गए मतों में से कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना शनिवार को पूरी हो गई।

अभिभाषक संघ चुनाव : पहले दौर की मतगणना पूरी, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौहान को मिले सर्वाधिक 300 मत, प्रमुख पदों के लिए मतों की गणना शुरू
रतलाम अभिभाषक संघ चुनाव।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अभिभाषक संघ रतलाम के द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों और कार्यकारिणी के लिए किस्मत अजमा रहे 43 अभिभाषकों के भाग्य का फैसला आना शुरू हो गया है। शनिवार को कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के लिए डाले गए मतों की गणना की गई। इसमें 9 विजयी रहे जबकि 12 कार्यकारिणी में आने से चूक गए।

अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। पहले दौर की मतगणना शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा की देखरेख में हुई। सर्वाधिक 300 मत प्राप्त कर नरेंद्र सिंह चौहान पहले स्थान पर रहे जबकि सबसे कम 40 मत शुन्मुख बच्चू को मिले। निर्वाचित घोषित किए गए कार्यकारिणी सदस्यों में सबसे कम 198 मत अमित कुमार मेहता  के रहे। कार्यकारिणी में महिला सदस्य दस्य के रूप में शामिल हुईं रेखा सांखला को 236 मत प्राप्त हुए।

कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान

नरेंद्र सिंह चौहान – 300

शैलेंद्र शर्मा – 255

राहुल त्रिपाठी – 252

रेखा सांखला – 236

अजय भाटी - 228

रोहित कुमार शर्मा - 221

आकाश पोरवाल - 207

बालमुकुंद पाटीदार - 200

अमित कुमार मेहता - 198

इन्हें नहीं मिला कार्यकारिणी में स्थान

गिरीश चौबे - 165

करणसिंह राजावत - 149

रोहित रायकवार - 142

विपिन त्रिवेदी - 136

सुशील कलोसिया - 117

जितेंद्र जैन - 107

राहुल डामर - 105

मदनलाल सोलंकी - 92

मोहम्मद इलियास मंसूरी - 85

जहीरउद्दीन - 73

किशनलाल गोसर - 55

शुन्मुख बच्चू – 40

अब हुई 200 मतों की गणना में से इन्हें इतने वोट मिले

अध्यक्ष

अभय शर्मा - 23
संजय पवार - 54
सुनील लकोटिया - 53
देवेंद्र सिंह गौड़ - 16
राजीव ऊबी - 50
प्रदीप सक्सेना - 1

उपाध्यक्ष

पंकज कटकनी - 94
राजेंद्र सिंह पवार - 47
कल्पना काले - 57

सचिव

लोकेंद्र सिंह गहलोत - 139
ब्रजेश गर्ग - 54

सहसचिव

विनोद शर्मा - 82
श्रवण क बोयत - 58
महेश मकवाना - 33
चंद्र प्रकाश मालवीय - 20

इनकी जानकारी मिलना बाकी है

पुस्तकालय सचिव

सर्वेश बडग़ुर्जर

शेख इनामुल्ला

विजय कुमार नागदीया

कोषाध्यक्ष

जितेन्द्र सिंह हेरोकिया

मनीष महावर

रवि कुमार जैन

उदयचन्द कसेड़िया