राजीव ऊबी बने रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, पंकज कटकानी उपाध्यक्ष व लोकेंद्रसिंह गेहलोत सचिव निर्वाचित, करना पड़ी रिकाउंटिंग, देखें वीडियो

रतलाम अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। दो वर्ष के लिए चुनाव में राजीव ऊबी अध्यक्ष चुने गए। हालांकि इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए रिकाउंटिंग करना पड़ी।

राजीव ऊबी बने रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, पंकज कटकानी उपाध्यक्ष व लोकेंद्रसिंह गेहलोत सचिव निर्वाचित, करना पड़ी रिकाउंटिंग, देखें वीडियो
राजीव ऊबी (अध्यक्ष), पंकज कटकानी (उपाध्यक्ष) एवं लोकेंद्र सिंह गेहलोत (सचिव)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अभिभाषक संघ रतलाम के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। इस चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर अभिभाषक राजीव ऊबी, संजय पंवार और सुनील लाखोटिया में मुकाबला बेहद नजदीक का रहा जिसमें राजीव ऊबी ने सुनील लाखोटिया को दो मत से पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। सचिव पद पर लोकेंद्र सिंह गेहलोत और उपाध्यक्ष  पंकज कटकानी चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुने गए 9 अभिभाषकों में से सर्वाधिक 300 मत नरेंद्रसिंह चौहान को हासिल हुए। सभी विजेता सदस्यों को अभिभाषकों ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

(अध्यक्ष पद के मतों की रिकाउंटिंग का नजारा)

अभिभाषक संघ के लिए कुल 43 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए मैदान में थे। शुक्रवार को 620 मतदाताओं में से 578 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इन मतों की गणना दो चरण में शनिवार को हुई। पहले चरण में कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना की गई। इसके बाद दूसरे चरण के रूप में सभी प्रमुख पदों के लिए भी मतगणना हुई।

रोचक मुकाबले में हुई रिकाउंटिंग

रोमांचक मुकाबले में राजीव ऊबी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील लाखोटिया से महज दो वोट आगे रहने से लाखोटिया ने पुनर्मतगणना की मांग कर डाली। इससे मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा ने सभी पक्षों की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के मतों की गणना पुनः शुरू कराई गई। इस कारण अन्य सभी पदों के परिणाम की घोषणा भी रोक दी गई थी। पनर्गणना के बाद सभी परिणाम घोषित किए गए।

चुनावी समर में किसे-कितने वोट मिले

 अध्यक्ष 

संजय पंवार - 140

सुनील लाखोटिया - 161

राजीव ऊबी - 163

अभय शर्मा - 63

देवेंद्र सिंह गौड़ - 40

प्रदीप सक्सेना - 2

उपाध्यक्ष 

पंकज कटकानी - 288

राजेंद्र सिंह पंवार - 120

कल्पना काले - 153

सचिव 

लोकेंद्र सिंह गेहलोत - 373

ब्रजेश गर्ग - 181

सह सचिव 

विनोद शर्मा - 196

श्रवण कुमार बोयत - 191

महेश मकवाना - 110

चंद्रप्रकाश मालवीय - 49

 कोषाध्यक्ष पद हेतु 

उदयचंद्र कसेड़िया -237

जीतेंद्र हीरोकिया - 175

मनीष महावर - 68

रवि  कुमार  जैन - 78

पुस्तकालय सचिव हेतु 

सर्वेश बडगुजर - 202

शेख इनाम उल्ला - 105

विजय नागदीया - 163

---*---

कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान

नरेंद्र सिंह चौहान – 300

शैलेंद्र शर्मा – 255

राहुल त्रिपाठी – 252

रेखा सांखला – 236

अजय भाटी - 228

रोहित कुमार शर्मा - 221

आकाश पोरवाल - 207

बालमुकुंद पाटीदार - 200

अमित कुमार मेहता - 198

इन्हें नहीं मिला कार्यकारिणी में स्थान

गिरीश चौबे - 165

करणसिंह राजावत - 149

रोहित रायकवार - 142

विपिन त्रिवेदी - 136

सुशील कलोसिया - 117

जितेंद्र जैन - 107

राहुल डामर - 105

मदनलाल सोलंकी - 92

मोहम्मद इलियास मंसूरी - 85

जहीरउद्दीन - 73

किशनलाल गोसर - 55

शुन्मुख बच्चू – 40