जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, अभिनन्दन कर प्रचंड जीत की बधाई दी

जावरा के नव निर्वाचित विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी और अभिनन्दन किया।

Dec 5, 2023 - 23:14
 0
जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, अभिनन्दन कर प्रचंड जीत की बधाई दी
जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए बधाई देते हुए।

एसीएन टाइम्स @ जावरा/भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भोपाल में भेंट कर बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने भी डॉ. पांडेय को जावरा विधानसभा क्षेत्र से शानदार विजय पर बधाई देते हुए स्वागत किया। इस दौरान डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ रतलाम जिले में चार एवं मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र से 7 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने एतिहासिक विजय प्राप्त की। यह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों के दम पर संगठन ने आमजन में विश्वास स्थापित करने में सफलता प्राप्त की। डॉ. पांडेय ने रतलाम जिले व जावरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान हुई राजनैतिक गतिविधियों व बेहतर मतदान की स्थितियों की भी विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री चौहान को दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।