नबालिग को घर से उठा ले गया जनपद सदस्य, दुष्कर्म कर छोड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो...

सैलाना जनपद के सदस्य को नाबालिग से ज्यादती के आरोप में सरवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Jul 26, 2023 - 21:50
Jul 27, 2023 - 12:26
 0
नबालिग को घर से उठा ले गया जनपद सदस्य, दुष्कर्म कर छोड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो...

एसीएन टाइमस् @ रतलाम । सरवन थाने की पुलिस ने एक जनपद सदस्य को गिरफ्तार किया है। जनप्रतिनिधि पर नाबालिग बालिका को घर से उठा ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस मामले में उसके सहयोगी की भी तलाश कर रही है।

एडिशनल एसपी राजेश खाखा ने बताया सरवन थाने में एक नाबालिग लड़की के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जितेंद्र पिता सरदार मईड़ा उनकी नाबालिग बेटी पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। इनकार करने पर वह बेटी को घर से एक अन्य साथी की मदद से उठा ले गया और ज्यादती कर छोड़ दिया। बेटी ने घर पहुंच कर घटना बताई तो वे शिकायत करने पहुंचे।

एडिशनल एसपी खाखा के अनुसार सरवन थाने पर आरोपी जितेंद्र के विरुद्ध 363, 368, 366, 376 भादंवि में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी के सहयोगी की तलाश कर रही है। आरोपी जितेंद्र मईड़ा सैलाना जनपद का सदस्य है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।