दशहरे और दीपावली का अवकाश घोषित, जानिए- विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा कितने दिन का अवकाश

दशहरे और दीपावली के पर्व अक्तूबर में मनेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण संस्थाओं के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

दशहरे और दीपावली का अवकाश घोषित, जानिए- विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा कितने दिन का अवकाश
मप्र में दशहरा व दीपावली का अवकाश घोषित।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी दहशहरे और दीपावली के अवकाश की घोषणा कर दी है। दोनों पर्वों पर कुल 10 दिन का अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में दशहरे और दीपावली के अवकाश का उल्लेख किया गया है। दशहरे का अवकाश 3 से 6 अक्तूबर तक रहेगा। इसी प्रकार दीपावली पर्व पर 22 से 27 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा। यह अवकाश विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी मिलेगा। यह आदेश प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थाओं पर लागू होगा।