हादसा : रतलाम जिले के सैलाना में आकाश से गिरी मौत की बिजली, 23 वर्षीय युवक की ली जान, पोस्टमार्टम शुक्रवार को

रतलाम जिले के सैलाना में बिजली गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह एक निजी नर्सिंगहोम में कम्प्यूटर ऑपरेटर था।

Apr 11, 2024 - 23:54
Apr 12, 2024 - 00:14
 0
हादसा : रतलाम जिले के सैलाना में आकाश से गिरी मौत की बिजली, 23 वर्षीय युवक की ली जान, पोस्टमार्टम शुक्रवार को
सैलाना में बिजली गिरने से 23 वर्षीय अंकित रजक की मौत हो गई।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में गुरुवार को हुई बेमौसम हुई बारिश के दौरान सैलाना में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव का पोर्टमार्टम शुक्रवार को डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में होगा।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय हो जाने से गुरुवार देर शाम रतलाम जिले में बारिश हुई। गरज के साथ करीब आधे घंटे तक काफी तेज बारिश हुई। इस दौरान जिले के सैलाना में बायपास रोड स्थित बंटी ढाबे के पास मौजूद अंकित पिता प्रकाश रजक (23) निवासी गीताभवन गली सैलाना पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित सैलाना के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। मृतक का शव रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।