फैयाज मंसूरी रतलाम शहर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, मंसूरी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित सभी वरिष्ठों के प्रति जताई कृतज्ञता

शहर कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी को रतलाम शहर जिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

Jun 8, 2023 - 12:41
 0
फैयाज मंसूरी रतलाम शहर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, मंसूरी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित सभी वरिष्ठों के प्रति जताई कृतज्ञता
फैयाज मंसूरी, नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष- रतलाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवा नेता फैयाज मंसूरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। मंसूरी पूर्व में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद रह चुके हैं। वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी में महामंत्री हैं।

मंसूरी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई, वरिष्ठ नेता खुर्शीद अनवर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।