दूल्हे की तरह ढोल-धमाके के साथ विधायक दिलीप मकवाना पहुंचे गांव, 43 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने 43 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

Jun 8, 2023 - 10:42
Jun 8, 2023 - 12:33
 0
दूल्हे की तरह ढोल-धमाके के साथ विधायक दिलीप मकवाना पहुंचे गांव, 43 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया
भूमिपूजन और लोकार्पण के लिए जाते विधायक दिलीप मकवाना।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विधायक दिलीप मकवाना के द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। विकास कार्यों की इन सौगातों के चलते ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। गांव आए विधायक को ग्रामीण दूल्हे की तरह ढोल-ढमाके के साथ आयोजन स्थल ले गए। इस दौरान उन्होंने 43 लाख रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

विकास कार्यों की सौगात के दौरान ग्राम जड़वासा कला और ग्राम जड़वासा खुर्द में 43 लाख रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का विधायक मकवाना द्वारा भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इसमें ग्राम जड़वासा खुर्द में आठ लाख रुपए से बनने वाली नाली और ग्राम जड़वासा खुर्द में 14.9 लाख रुपए से बनने वाले चेक डैम के साथ 11.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाला सीएफएल समूह भवन शामिल है।

एकमात्र भवन रतलाम ग्रामीण विधानसभा में हुआ स्वीकृत

विधायक मकवाना ने बताया कि सीएफएल समूह भवन ग्राम जड़वासा कला और रतलाम जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि संपूर्ण जिले में यह एकमात्र सीएफएल भवन रतलाम ग्रामीण में स्वीकृत हुआ है। इस भवन के बन जाने से स्वंय सहायता समूह की बहनों को आजीविका चलाने में आसानी होगी। इसके साथ ही ग्राम जड़वासा कला में विधायक निधि द्वारा छह लाख की राशि से निर्मित सीसी रोड व अन्य एक और तीन लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण भी किया गया।

ये बने विकास कार्य की शुरुआत के साक्षी

इस दौरान सरपंच प्रकाश मालवीय, उपसरपंच संजय पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश परमार, सत्यनारायण पाटीदार, राजाराम सिंघाड़ सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।