सुशासन दिवस के रूप में मनेगा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन, भाजपा का ठाकरे और दीनदयाल मंडल करेगा सेवा कार्य

पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन और सुशासन दिवस मनाने के लिए भाजपा तैयारी कर रही है। इसके तहत मंडल स्तर की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

सुशासन दिवस के रूप में मनेगा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन, भाजपा का ठाकरे और दीनदयाल मंडल करेगा सेवा कार्य
भाजपा की बैठकें आयोजित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन (25 दिसंबर) सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसके तहत होने वाले सेवा कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को देने के लिए भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे और दीनदयाल मंडल द्वारा बैठक की गई।

कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इसमें मंडल और जिले में होने वाले पार्टी के आगामी कार्यक्रम सुशासन दिवस और अटलजी के जन्मदिवस पर होने वाले सेवा कार्य की जानकारी दी गई। महामंत्री ने पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र, आईटी विभाग के प्रशिक्षण, युवा मोर्चा के कार्यक्रम एवं सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के होने वाले आगामी आयोजन के साथ, उनको किस तरह किया जाएगा इसकी जानकारी साझा की। इस मौके पर वार्ड के शक्ति केंद्र की टीम प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, मीडिया, आईटी के कार्यकर्ताओं की सूची घोषित की गई। मंडल अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया। आरम्भ में वरिष्ठ पदाधिकारी का दुपट्टे से स्वागत किया।

ये रहे मौजूद- इस अवसर पर पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, पिछड़ा मोर्चा के दिनेश राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, प्रो. इमरान, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल, अनुसूचित मोर्चा के प्रभु सोलंकी, मंडल अध्यक्ष हरिकिशन सुयल, मंडल पदाधिकारी दिनेश गुर्जर, हार्दिक मेहता, नीतेश सोनी, मुबारिक शैरानी, विपिन श्रीमाल, ओम प्रकाश बोरीवाल मौजूद रहे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया।

बूथ स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाएं- जयवंत कोठारी

भाजपा दीनदयाल मण्डल की बैठक पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने कहा कि बूथ स्तर तक की जानकारी दिए गए प्रोफॉर्मा के अनुसार भरकर मंडल अध्यक्ष को दें। इसके अलावा मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाकर उसे भी सफल बनाएं। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों के लिए हर कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाए। आने वाले चुनावों में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजय बनाएं।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया बैठक का शुभारंभ पार्टी के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में मंडल के नवनिर्वाचित पार्षदों का पदाधिकारी द्वारा सम्मान किया गया। जिला सहमीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं पार्षद उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार मंडल महामंत्री कमल सिलावट ने माना।