आजादी का जश्न : रतलाम में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री भदौरिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीएम राइज स्कूल अव्वल

स्वतंत्रता दिवस पर रतलाम जिला मुख्यालय, नगर निगम सहित विभिन्न संस्थानों और विभागों में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

आजादी का जश्न : रतलाम में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री भदौरिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीएम राइज स्कूल अव्वल
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में सीएम राइज विनोबा हा. से. स्कूल की यह प्रस्तुति रही अव्यवल।

नगर निगम में महापौर पटेल ने किया ध्वजारोहण

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वतंत्रता दिवस जिले में पारम्परिक हर्षाल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया जहां जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया ने ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में मुक्त किए। सुरक्षा बलों की टुकडियों ने हर्ष फायर कर राष्ट्रपति का जयघोष किया। जिला पुलिस बल कमांडर के नेतृत्व में मार्च पास्ट हुआ। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों और अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के जन-जन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ये गुलामी की जंजीरों के टूटने का दिन हैये नए बीज से कोंपल फूटने का दिन है। ये देश की दिशा को मोड़ने का दिन हैये भारत को एक सूत्र में जोड़ने का दिन है। ये शहीदों के बलिदान के यशगान का दिन है। ये 140 करोड़ भारतवासियों की मुस्कान का दिन है। वतन की आज़ादी के लिए मर मिटने वालों ने जिस गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली और समृद्धशाली भारत के निर्माण का सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में अपने संकल्पों से साकार किया है। उनके नेतृत्व में आज़ादी के अमृतकाल में 21वीं सदी का एक ऐसा समर्थ और समृद्ध भारत आकार ले रहा है, जिसमें हमारे सपने, हमारी आँखों के सामने ही पूरे हो रहे हैं।

आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, भारत से सीख रही है। “वसुधैव-कुटुंबकम” विश्व-मंत्र के रूप में उद्घोषित और उच्चारित हो रहा है। पिछले 5 वर्षों में देश के 13 करोड़ से अधिक लोगों का ग़रीबी से बाहर आना, आकाश में चंद्रयान और धरती पर वंदे भारत ट्रेन चलाना, कर्तव्य पथ पर भव्य नवीन संसद भवन और भारत मंडपम् को सजाना और भारत को विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना यह सिद्ध करता है कि बड़ी सोच और बड़े संकल्प के साथ उस लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है, जिसकी एक ज़माने में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

सेवा और सुशासन की प्रतिज्ञा के साथ शुरू हुआ कायाकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा और सुशासन की प्रतिज्ञा के साथ हमने मध्यप्रदेश के कायाकल्प का अभियान प्रारंभ किया था। तब और अब का फ़र्क साफ दिखता है। तब हमारी आर्थिक विकास दर 0.10 प्रतिशत थी, जो अब 16 प्रतिशत से अधिक है। तब खाद्यान्न उत्पादन मात्र 159 लाख मीट्रिक टन था, जो अब बढ़कर 619 लाख मीट्रिक टन है। तब किसानों को फसल ऋण पर 15 प्रतिशत से 16 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था, जो अब शून्य प्रतिशत है। तब औद्योगिक विकास दर ऋणात्मक हुआ करती थी, जो अब बढ़कर 24 प्रतिशत है। तब प्रदेश में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय लगभग 12 हजार रुपए थी, जो अब 1 लाख 40 हजार रुपए है। तब मध्यप्रदेश के बजट का आकार लगभग 23 हजार करोड़ रुपए था, जो अब 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक है। तब राज्य का सकल घरेलू उत्पाद लगभग 86 हजार 800 करोड़ रुपए था और अब यह 13 लाख 22 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक हो चुका है। तब हमारी सड़कें मात्र 60 हजार किलोमीटर लंबाई की थीं, जो अब बढ़कर 5 लाख किलोमीटर से अधिक हैं। तब हमारी ऊर्जा क्षमता करीब 5 हजार मेगावॉट थी, जो अब बढ़कर 29 हजार मेगावॉट से अधिक हो गई है। तब हमारी सिंचाई क्षमता मात्र 7 लाख 68 हजार हेक्टेयर थी, जो अब बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर से अधिक है। तब मातृ- मृत्यु दर 379 प्रति लाख थी, जो अब घटकर 173 प्रति लाख रह गई है।

100 करोड़ से बना रहा संत रविदास जी का स्मारकर

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि संत श्री रविदासजी महाराज ने न केवल भक्तिअपितु सेवा का भी एक नया इतिहास रचा। ‘ऐसा चाहूँ राज मैं जहाँ मिलै सबन को अन्न, छोट-बड़ों सब सम बसैरैदास रहे प्रसन्न’ और ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जैसे अद्भुत संदेशों के साथ अपने सेवाभाव से संत रविदास जी सामाजिक समरसता के अग्रदूत बन गए। संत रविदासजी की पावन स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बड़तूमाजिला सागर में लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उनके भव्य स्मारक का भूमिपूजन माननीय प्रधानमंत्री के करकमलों से 12 अगस्तको संपन्न हुआ। हमारी सरकार संत रविदासजी के बताए हुए मार्ग पर सदा चलती रहेगी।

इनका हुआ सम्मान

स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरस्कार सीएम राइस विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयद्वितीय श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और तृतीय श्री जैन पब्लिक स्कूल सागोद रोड को दिया गया। इसी प्रकार परेड में प्रथम पुरस्कार सुमित खरे (जिला होमगार्ड)द्वितीय निशा चौबे (जिला महिला बल) व तृतीय सुनील वास्केल (एसएएफ कंपनी) को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में ये थे मौजूद

समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, डीआईडी मनोज कुमार सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी राहुल कुमार लोधा, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव सहित लोकतंत्र सेनानी, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। संचालन आशीष दशोत्तर एवं विनीता ओझा ने।

प्रभारी मंत्री ने नगरा के स्कूल में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, विधायक दिलीप मकवाना, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसपी राहुल लोढ़ाजिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णवएसडीएम त्रिलोचन गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, जिला शिक्षा केंद्र के सहायक कार्यक्रम समन्वयक राजेश झा लतीफ खान आदि ने नगरा के सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री भदौरिया ने अथक मेहनत के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के महत्व को सदैव समझना होगा हमें शहीदों की कुर्बानी के बाद स्वतंत्रता मिली है। स्वतंत्रता के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना सदैव प्रबल रहना चाहिए। स्वागत उद्बोधन फूलसिंह जाधव ने दिया।

रतलाम एवं बिलपांक में तिरंगा रैलियों को दिखाई हरी झंडी

मंत्री भदौरिया ने रतलाम तथा बिलपांक में तिरंगा रैलियों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान विधायक काश्यप, मकवानाजिला पंचायत अध्यक्ष, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पोरवाल, कलेक्टर सूर्यवंशीपुलिस अधीक्षक लोढ़ा एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। मंत्री भदौरिया ने स्वतंत्रता दिवस को आत्मसम्मान एवं गौरव का त्यौहार बताया। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों की कुर्बानी से हमें आजादी मिली है तिरंगा रैलियों में युवाओं का उत्साह और जोश सभी को नई प्रेरणा दे रहा है, मन में उमंग भर रहा है। देश के प्रति प्रेम की अलख जगा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तिरंगा अभियान आयोजित करके राष्ट्र प्रेम की ज्योति को प्रज्जवलित किया है जिसके प्रकाश में युवा अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ रैली में सम्मिलित हो रहे हैं।

महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया

महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमनें आजाद भारत में जन्म लिया है। लाखों देशभक्तों की कुर्बानी के बाद हमें लम्बी गुलामी से आजादी मिली है। हमें हमारे देश की अखण्डता और अक्षुणता को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहना होगा। राष्ट्र के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा। उन्होने सभी से स्वच्छता में सहयोग देने व स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत अधिक से अधिक नागरिक फीड बैक देने हेतु आह्वान किया। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा वर्तमान निगम परिषद नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कर रही है। रतलाम दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। नेता प्रतिपक्ष, निगम आयुक्त एपीएस गहरवार ने भी संबोधित किया।धर्मेन्द्र रांका, निशा सोमानी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, मनोज शर्मा, आदि मौजूद रहे। संचालन गोपाल झालीवाल ने किया। आभार कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास ने माना।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में ध्वजारोहण किया

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर मे ध्वजारोहण किया। कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तवअपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोईडिप्टी कलेक्टर संजय शर्माराधा महंत, एसडीएम संजीव केशव पांडेयस्टेनो इरफान खानवरिष्ठ लिपिक अरुण शर्माकार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में डीआईजी मनोज कुमार सिंह और एसपी कार्यालय में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने ध्वजारोहण किया।

जिला पंचायत में हुआ ध्वजारोहण

जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष लालाबाई ने ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार नाथूलाल गामड़सीईओ अमन वैष्णव, स्टेनो राजेंद्रसिंह सिसौदिया आदि उपस्थित थे।

आरडीए में अध्यक्ष पोरवाल ने किया ध्वजारोहण

रतलाम विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने ध्वजारोहण किया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा, कार्यपालन यंत्री सचिन हरित, उपयंत्री भावेश पाटिल, राजेश उपाध्याय, अंजलि शर्मा, धीरेंद्र टाटावत, सिद्धार्थ वर्मा, जितेंद्र वसुनिया आदि उपस्थित थे।