साहित्य सृजन : कहानीकार वैदेही कोठारी के कहानी संग्रह गुनगनी ‘धूप सी कहानियां’ का विमोचन 1 जून को, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर करेंगी विमोचन

मप्र साहित्य अकादमी द्वारा प्रथम कृति योजना के तहत प्रकाशन हेतु चयनित कहानीकार वैदेही कोठारी के कहानी संग्रह गुनगुनी धूप सी कहानियां का विमोचन 1 जून को होगा।

May 31, 2025 - 00:52
Jul 7, 2025 - 03:44
 0
साहित्य सृजन : कहानीकार वैदेही कोठारी के कहानी संग्रह गुनगनी ‘धूप सी कहानियां’ का विमोचन 1 जून को, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर करेंगी विमोचन
वैदेही कोठारी के कहानी संग्रह गुनगुनी धूप से कहानियां का विमोचन 1 जून को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कहानीकार वैदेही कोठारी के प्रथम कहानी संग्रह "गुनगुनी धूप सी कहानियां" का विमोचन 1 जून (रविवार) को होगा। मध्यप्रदेश की पूर्व संस्कृति मंत्री एवं वर्तमान में महू विधायक उषा ठाकुर कहानी संग्रह का विमोचन करेंगी।

विमोचन समारोह रविवार 1 जून को शाम चार बजे रतलाम प्रेस क्लब भवन पावर हाउस रोड पर आयोजित होगा। मुख्य अतिथि विधायक उषा ठाकुर होंगी। अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य और भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय विशेष अतिथि होंगे। अध्यक्षता शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. प्रवीणा दवेसर करेंगी। विमोचन समारोह में नगर के साहित्य जगत से जुड़े लोग और बुद्धिजीवी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना के तहत हुआ चयन

उल्लेखनीय है कि कहानीकार वैदेही कोठारी के कहानी संग्रह को म. प्र. साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना में प्रकाशन हेतु चयन किया गया है। कहानी संग्रह में देश के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित लघुकथाओं को शामिल किया गया है। कोठारी के इस कहानी संग्रह का प्रकाशन इन्द्रा प्रकाशन भोपाल द्वारा किया गया है। यह कहानी संग्रह ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट आदि पर भी उपलब्ध है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।