Kanpur में तनाव : पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद के दौरे के बीच कानपुर में दो समुदायों में पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर देहात के दौरे पर हैं। इस बीच भाजपा नेता के कथित विवादित बयान के चलते मुश्लिम समुदाय आक्रोशित हो गया। इससे विवाद बढ़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

भाजपा नेता नूपुर के मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पर कानपुर में हुई बवाल

एसीएन टाइम्स @ कानपुर । कानपुर के यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों में में झड़प हो गई। भाजपा नेता नूपुर द्वारा हजरत मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा शुक्रवार को बाजार बंद का ऐलान किया गया था। जुमे की नमाज होने के बाद भीड़ जुटने लगी और थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इससे तनाव बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया।

 भाजपा नेता के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रस्तावित बाजार बंद के आह्वान के चलते परेड मैदान में बड़ दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रही पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे। जुमे की नमाज के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। बलवे में कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बलवे में शामिल 18 लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसकी पुष्टि कानपुर के विजय मीणा ने की। पत्‍थराव के बाद कानपुर की डीएम नेहा शर्मा एवं ज्‍वाइंट कमिश्‍नर आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डीएम शर्मा ने बताया लॉ एंड ऑर्डर का मामला निर्मित हो गया था। अब स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। गौरतबल है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर देहात के प्रवास पर हैं। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ हैं।