MP में के TOP-10 विधानसभा क्षेत्र जहां हुआ सर्वाधिक मतदान, इन विधानसभाओं में महिलाओं को रास आईं भाजपा-कांग्रेस की योजनाएं और यहां नहीं कर सकीं आकर्षित

मध्य प्रदेश में इस बार हुए मतदान के आंकड़े कई दावों के कारण बन रहे हैं। इनके आधार पर लोग तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालिए और आप भी अपने हिसाब से अनुमान और कयास लगाइये, हो सकता है 3 दिसंबर को आने वाले परिणाम और आपके कयास सही साबित हो जाएं।

MP में के TOP-10 विधानसभा क्षेत्र जहां हुआ सर्वाधिक मतदान, इन विधानसभाओं में महिलाओं को रास आईं भाजपा-कांग्रेस की योजनाएं और यहां  नहीं कर सकीं आकर्षित
मध्य प्रदेश निर्वाचन 2023

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ। इस दिन प्रदेश में कुल 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ। अगर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा मतदान रतलाम जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र सैलाना में हुआ। वहीं सबसे कम 54.37 फीसदी मत आलीराजपुर के जोबट विधानसभा क्षेत्र में डाले गए।

इस चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। इसकी वजह अलग-अलग बताई जा रही है। कोई भारत निर्वाचन आयोग के मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का अभियान की सफलता बता रहा है तो सत्ताधारी दल भाजपा सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर लोगों द्वारा ज्यादा मतदान करने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इसे सरकार विरोधी वोट का घरों से बाहर आना बताया जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक वोट सैलाना विधानसभा डाले गए। टॉप टेन में छिंदवाड़ा जिले की तीन विधानसभा, सिवनी की 2, बालाघाट, नीमच, झाबुआ, सीहोर और राजगढ़ की 1-1 विधानसभा शामिल है। 10वें स्थान पर तीन विधानसभाएं शामिल हैं जहां 86.74 प्रतिशत मतदान हुआ।

मध्य प्रदेश में सर्वाधिक मतदान वाले TOP-10 विधानसभा क्षेत्र

S. No. District Name AC No & Name Total Voting
01 RATLAM 221 - Sailana  90.10
02 CHHINDWARA  123 - Amarwara 88.63
03 SEONI 116 - Keolari 88.59
04 SEONI 114 - Barghat  88.31
05 CHHINDWARA  124 - Churai 87.88
06 CHHINDWARA  125 - Saunsar 87.62
07 NEEMUCH 230 - JAVAD 87.17
08 JHABUA 194 - THANDALA 86.97
09 NARMADAPURAM 138 - Sohagpur 86.77
10 SEHORE 158 - Ichhawar 86.74
10 RAJGARH  163 - Khilchipur  86.74
10 BALAGHAT 113 - Katangi  86.74

प्रदेश के 10 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां महिलाओं ने सर्वाधिक मतदान किया। यहां 85 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया। प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान करने वाली महिलाओं की संख्या भी रतलाम जिले की आदिवासी बहुल विधानसभा सैलाना ही है। यहां मतदाताओं की संख्या भी पुरुषों की संख्या से ज्यादा है। ऐसा कहा जा रहा है कि मप्र सरकार की लाड़ली बहना योजना से प्रभावित होकर महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। यह दावा सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा भी किया जा रहा है। भाजपा की मानें तो बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकेत है।

TOP-10 विधानसभा क्षेत्र जहां महिलाओं का मतदान सबसे अधिक रहा

S. No. District Name AC No & Name Female
01 RATLAM 221 - Sailana  88.77
02 SEONI 116 - Keolari 88.12
03 BALAGHAT  110 - Paraswada  86.98
04 CHHINDWARA  125 - Saunsar 86.85
05 CHHINDWARA  124 - Churai 86.77
06 BALAGHAT  113 - Katangi  86.29
07 JHABUA 194 - THANDALA 86.02
08 CHHINDWARA 128 - Pandhurna  86.01
09 BALAGHAT  108 - Baihar 85.79
10 BALAGHAT  109 - Lanji  85.76

...तो क्या यहां महिलाओं को रास नहीं आई सरकार और कांग्रेस की लुभावनी योजनाएं

मध्य प्रदेश में कई विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत काफी कम भी रहा। माना जा रहा है कि इन स्थानों पर महिलाओं को न तो सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना रास आई और न ही कांग्रेस द्वारा घोषित की गई 1500 रुपए प्रतिमाह व 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना।

10 विधानसभा क्षेत्र जहां महिलाओं का मतदान सबसे कम रहा

S. No. District Name AC No & Name Female
01 ALIRAJPUR  192 - Jobat 52.49
02 Gwalior East 16 - Gwalior East 56.53
03 Bhind  10 - Bhind  58.15
04 Bhind 13 - Gohad  58.96
05 Bhopal 153 - Bhopal Madhya  59.54
06 Bhopal 52 - Bhopal Dakshin Paschim 59.66
07 Morena 8 - Ambah 59.73
08 Gwalior 17 - Gwalior South 61.26
09 Morena  6 - Morena 62.17
10 Bhind 12 - Mehgaon  62.72

मध्यप्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान की स्थिति