संसद की सुरक्षा में चूक : शीतकालीन शत्र के शून्य काल में दर्शक दीर्घा से कूदे संदिग्ध दो युवा, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो...

संसद के शीतकालीन सत्र के शून्यकाल के दौरान दो संदिग्ध युवा गैस कंटेनर लेकर संसद में घुस गए। कंटेनर से लगातार धुआं निकल रहा था और युवा नारे भी लगा रहे थे। घटना संसद पर हए आतंकी हमले की बरसी वाले दिन हुआ।

संसद की सुरक्षा में चूक : शीतकालीन शत्र के शून्य काल में दर्शक दीर्घा से कूदे संदिग्ध दो युवा, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो...
संसद में चूक।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । देश की संसद की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक नजर आई। शीतकालीन सत्र के दौरान दो युवा दर्शक दीर्घ से चलती संसद में कूद पड़े। उन्होंने लाल-पीले धुएं भी किया जिससे संसद में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान संसद के बाहर एक युवती और एक युवा नारे लगा रहे थे। सभी को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है। युवाओं से पूछताछ की जा रही है।

बुधवार को संसद की सुरक्षा उस समय बड़ी चूक देखने को मिली जब में दो युवाओं ने संसद हॉल में प्रवेश कर गैस कंटेनर लेकर घुसे थे। उन्होंने घुसते ही कंटेनर खोल दिए जिससे हाल में लाल-पीला धुआं फैल गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना तब हुई जब संसद के शीतकालीन सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही जारी थी। इस दौरान शून्यकाल चल रहा था जिसमें लोकमहत्व के अविलम्बनीय मुद्दों पर चर्चा जारी थी। सांसदों ने युवाओं को पकड़ने का प्रयास किया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। उधर, बाहर भी दो युवा नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने गैस कंटेनेर से धुआं-धुआं कर दिया। पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया है।

घटना से सांसदों में हड़कंप मच गया। सदन में दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने वाले दो लोगों को कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पकड़ा। उन्होंने बताया कि "...उसके हाथ में कुछ था जिससे पीला रंग का धुआं निकल रहा था। मैंने उसे छीन लिया और वह बाहर फेंकता रहा...। यह एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन है...।"

दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थिगत की सदन की कार्रवाई

पीठासीन राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्रवाई दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्रवाई दोबारा शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि घटना की जांच संसद द्वारा अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। बिरला के अनुसार सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। सदन की कार्यवाही आगे चलती रहेगी। जानकारी के अनुसार इस मसले पर आज शाम चार बजे सर्वदलीय बैठक की जाएगी।

23 साल पहले आज ही के दिन दहल उठी थी संसद

बता दें कि, साल 2001 में 13 दिसंबर को संसद पर हमला हुआ था। तब गृह मंत्रालय का फर्जी स्टीकर लगाकर 5 आतंकवादी सफेद एम्बेसडर से संसद परिसर में दाखिल हुए थे। उस वक्त संसद के भीतर तत्कालीन गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित करीब 200 सांसद में मौजूद थे। आतंकियों ने गोलियां चलाईं और बम धमाके भी किए थे। आज उसी घटना की 22वीं बरसी थी।

विजिटर पास पर दाखिल हुए थे

बताया जा रहा है कि दोनों युवा लोकसभा में विजिटर पास पर आए थे। सांसद दानिश अली की मानें तो वे मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के नाम पर दोनों शख्स लोकसभा विजिटर पास से वहां आए थे। पकड़े गयाएक युवक का नाम सागर बताया जा रहा है। वह इंजीनियरिंग का छात्र है और मैसूर का रहने वाला है। वहीं दूसरे का नाम मनोरंजन है। वह भी पेशे से इंजीनियर है। दो अन्य युवाओं में एक हरियाणा के हिसार की रहने वाली नीलम और महाराष्ट्र के लातूर जिले के अमोल है। सभी को संसद मार्ग थाने ले जाया गया।

घटना को लेकर यह बोले सांसद

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम का कहना है कि “अचानक लगभग 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। ये कनस्तर पीला धुआं छोड़ रहे थे। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था। यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है, खासकर 13 दिसंबर को, जिस दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था।” समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। संसद के अंदर जो भी आते हैं उनकी टैग होनी चाहिए।

इसी तरह लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि- “दो युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हमने उन लोगों की बरसी मनाई है जिन्होंने 2001 में अपने प्राणों की आहुति दी थी।”