लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, 46 सीटों के प्रत्याशियों का किया ऐलान

कांग्रेस ने देश की 46 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने शनिवार देर रात सूची जारी की।

Mar 23, 2024 - 23:27
 0
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, 46 सीटों के प्रत्याशियों का किया ऐलान
लोकसभा निर्वाचन के लिए कांग्रेस की चौथी सूची जारी।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए अपनी चौथी सूची शनिवार रात को जारी कर दी। पार्टी ने इसमें देश की 46 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

सूची आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी हुई है। इसमें वेस्ट बंगाल की एक, उत्तराखंड की दो, उत्तर प्रदेश की नौ, तमिलनाडु की नौ सीटें शामिल हैं। इसके अलावा असम की एक, अंडमान एंड निकोबार द्वीप की एक, चंडीगढ़ की एक, जम्मू एंड कश्मीर की दो, मध्यप्रदेश की 12, महाराष्ट्र की चार, मणिपुर की दो, मिजोरम की एक और राजस्थान की तीन सीटें शामिल हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।