अलर्ट ! DM की बड़ी चेतावनी : अगर जिले में 15 से 17 वर्ष तक का कोई भी किशोर वैक्सीनेशन से छूटा तो स्कूल और संस्थान प्रमुख के विरुद्ध होगी FIR, देखें वीडियो...

रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सभी स्कूलों और संस्थानों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि 15 से 17 वर्ष तक का कोई भी किशोर वैक्सीनेशन से छूटा तो संबंधित के प्रमुख के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।

Jan 14, 2022 - 17:20
Jan 14, 2022 - 17:40
 0

किशोरों के वैक्सीनेशन के लिए शनिवार और रविवार को जिले में चलेगा बड़ा अभियान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कोरोना की विस्फोटक रफ्तार को देखते हुए प्रशासन चिंतित है। प्रशासन का पूरा फोकस ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेटेड कर कोरोना से बचाने को लेकर है। इसके मद्देनजर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने स्कूल और अन्य संस्थानों को प्रमुखों को एक भी किशोर वैक्सीनेशन से वंचित होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

रतलाम जिले में बच्चों के शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए अभियान जारी है। इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को मिल सके और यह सुरक्षा कवच की तरह उन्हें कोरोना से बचा सके इसके लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम काफी संजीदा हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी स्कूल या संस्थान में 15 वर्ष से 17 वर्ष आयु के बगैर वैक्सीन के किशोरों पाए गए तो संबंधित संस्था प्रमुख के विरुद्ध एफआआईआर दर्ज करवाई जाएगी। संबंधित के विरुद्ध धारा 188 एवं महामारी अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया किशोरों के वैक्सीनेशन के लिए शनिवार और रविवार को बड़ा अभियान जिले में संचालित किया जा रहा है। इसलिए सभी संस्था प्रमुख सुनिश्चित करें कि अभियान में उनके यहां के सभी बच्चे शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो जाएं। बता दें, रतलाम में पिछले कई दिन से रोज 50 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित आ रहे हैं। इसकी वजह लोगों द्वारा अभी भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के मामले में लापरवाही बरती जाना बताई जा रही है। लोग लक्षण नजर आने के बाद भी अपने स्तर पर ही घर में इलाज कर या करा रहे हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।