विधायक चेतन्य काश्यप ने पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, साहित्यकार अज़हर हाशमी और डॉ. जयकुमार जलज सहित अन्य प्रबुद्धजनों से किया महासंपर्क, मोदीजी की उपलब्धियां बताईं

भाजपा का चुनावी अभियान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप घर-घर पहुंच रहे हैं और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

विधायक चेतन्य काश्यप ने पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, साहित्यकार अज़हर हाशमी और डॉ. जयकुमार जलज सहित अन्य प्रबुद्धजनों से किया महासंपर्क, मोदीजी की उपलब्धियां बताईं
महासंपर्क अभियान के दौरान घर पहुंच विधायक चेतन्य काश्यप को अपनी पुस्तक मामला पानी का भेंट कर आशीर्वाद देते लेखक, चिंतक, समालोचक, कवि एवं प्रो. अज़हर हाशमी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महासंपर्क अभियान के माध्यम से विधायक चेतन्य काश्यप घर-घर दस्तक दे रहे हैं। अभियान के दूसरे दिन वे पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, साहित्यकार प्रो. अज़हर हाशमी और डॉ. जयकुमार जलज सहित शहर के प्रबुद्धजनों के निवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों के बारे में चर्चा भी की। विधायक के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, बजरंग पुरोहित सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महासंपर्क अभियान के तहत विधायक काश्यप सुयोग परिसर स्थित पद्मश्री डॉ. लीला जोशी के निवास पहुंचे और कुशलक्षेम् जानकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।

इंदिरा नगर में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जयकुमार जलज और प्रो. अजहर हाशमी के निवास भी पहुंचे। दोनों साहित्यकारों से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। प्रो. हाशमी ने विधायक को आशीर्वाद प्रदान कर अपनी पुस्तक ‘मामला पानी का’ भेंट की।

बोहरा परिवार ने किया विधायक का स्वागत

इसके बाद काश्यप नमो नमः रेसीडेंसी में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग के निवास पर पहुंचकर मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल का पम्फलेट प्रदान कर विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए चर्चा की।

विधायक अलकापुरी में उद्योगपति जयंत बोहरा के निवास भी पहुंचे जहां बोहरा परिवार ने उनका स्वागत-सत्कार किया। विधायक काश्यप ने वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के वरिष्ठ नेता गोविंदलाल शर्मा की पत्नी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

ये साथ रहे महासंपर्क अभियान में

महासंपर्क अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, पार्षद निशा सोमानी, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, जयेश वसावा, हंसराज चौपड़ा, सुरेश मूणत, हरीश यादव, हिम्मत गेलड़ा, रक्षित जैन, साक्षी बोहरा, आर. पी. जाटवा, गिरीष अग्रवाल, प्रकाश मूणत, ओमप्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश मांडोत, प्रमोद बोहरा, सुशील अजमेरा, अंकित जैन, ललित पटवा, गगनदीप सिंह, हेमंत श्रीमाल, सोमचंद सुराणा, दिनेश पटेल, आशीष मेहता, सम्यक पिपाड़ा आदि मौजूद रहे।